फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   211 artists sing together inspired song from atmanirbhar bharat song, praised by PM Modi

211 कलाकारों ने मिलकर गाया ‘आत्मनिर्भर भारत’ से प्रेरित गीत, पीएम मोदी ने की प्रशंसा

Mon, 18 May 2020 03:57 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 18 May 2020 03:57 AM IST
विज्ञापन
211 artists sing together inspired song from atmanirbhar bharat song, praised by PM Modi
पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो ) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के कहर के कारण पूरे देश भर में लॉकडाउन लगा हुआ है। इस लॉकडाउन के कारण भारत की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई है। इस कमजोर अर्थव्यवस्था से निपटने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी से आत्मनिर्भर भारत बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने 'लोकल' को 'ग्लोबल' बनाने का भी नारा दिया है। अब इसी आत्मनिर्भर भारत की थीम पर 211 कलाकारों ने एक खूबसूरत गीत को गाया है और पीएम मोदी ने इस गीत की प्रशंसा की है।

विज्ञापन


दरअसल सुर-सम्राज्ञी लता मंगेशकर ने एक ट्वीट किया और कहा नमस्कार। "हमारे आईएसआरए के बहुत गुणी 211 कलाकारों ने एक होकर आत्मनिर्भर भारत की भावना से प्रेरित इस गीत का निर्माण किया है, जो पूरे भारत की जनता को और हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी को हम अर्पण करते हैं।"  उन्होंने इस "जयतु भारतम" गीत का लिंक भी साझा किया है।
विज्ञापन


उनके इस ट्वीट पर जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा है, ''यह गीत हर किसी को उत्साहित और प्रेरित करने वाला है. इसमें आत्मनिर्भर भारत के लिए सुरों से सजा उद्घोष है।''

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed