{"_id":"596f620f4f1c1b0c3c8b4671","slug":"210-official-websites-display-personal-details-of-aadhaar-holders","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद में बोली सरकार-210 वेबसाइट पर लाभार्थियों का दिख रहा आधार डाटा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
संसद में बोली सरकार-210 वेबसाइट पर लाभार्थियों का दिख रहा आधार डाटा
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने बुधवार को संसद में बताया कि केंद्र व राज्य सरकार के विभागों की करीब 210 वेबसाइट पर लाभार्थियों की व्यक्तिगत जानकारी और आधार नंबर देखे जा सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री पीपी चौधरी ने लोकसभा में लिखित जवाब में कहा कि यूआईडीएआई (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) नियमित रूप से स्थिति पर निगरानी रखे हुए है और इन वेबसाइट से आधार डाटा हटाने की कोशिश कर रहा है।
दरअसल पाया गया था कि केंद्र व राज्य सरकारों के विभागों और कई शैक्षणिक संस्थानों की वेबसाइट पर लाभार्थियों का नाम, पता व अन्य जानकारी और आधार नंबर देखा जा सकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि यूआईडीएआई की तरफ से आधार डाटा लीक नहीं हुआ है।
केंद्रीय सरकारी विभागों के खिलाफ 2016 में आईं 11 लाख शिकायतें
पिछले साल केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के खिलाफ 11 लाख से अधिक शिकायतें आईं थीं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह संख्या साल 2015 से 33 फीसदी अधिक थी। लोकसभा में उन्होंने कहा कि केंद्रीय लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली के माध्यम से कुल 11,71,918 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 98 फीसदी शिकायतों को निपटारा कर दिया गया।