{"_id":"5cd91f5cbdec2207315b5b35","slug":"21-year-old-committed-suicide-after-father-prevented-him-from-undergoing-gender-change-surgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने नहीं दी लिंग बदलने की इजाजत, गुस्साए युवक ने लगाई फांसी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पिता ने नहीं दी लिंग बदलने की इजाजत, गुस्साए युवक ने लगाई फांसी
Mon, 13 May 2019 01:10 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 13 May 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
पिता से लिंग बदलने की इजाजत न मिलने पर चेन्नई के मनाली के 21 साल के युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक अपना लिंग बदलकर लड़की बनना चाहता था लेकिन पिता इसके लिए राजी नहीं हुए। जिसके बाद गुस्से में उसने यह खौफनाक कदम उठाया। युवक का नाम पार्थसारथी है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि गजेंद्रन का बेटा पार्थसारथी विरुगमबक्कम का रहने वाला था। उसने बीसीए से स्नातक की पढ़ाई की थी। वह इस समय बेरोजगार था और अपने पिता के कई बार कहने के बावजूद वह कोई नौकरी नहीं ढूंढ रहा था। पुलिस का कहना है कि परिवार ने पार्थसारथी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखे थे।
विज्ञापन
मृतक अपने दोस्तों के साथ भी बात नहीं कर रहा था और घर के अंदर ही रहता था। उसने लिंग परिवर्तन कराने की इच्छा जाहिर की थी लेकिन गजेंद्रन ने इसकी इजाजत देने से मना कर दिया। नाराज पार्थसारथी तीन दिन पहले अपना घर छोड़कर चला गया था और एक बूढ़ी महिला के घर में उसने शरण ली थी।
विज्ञापन
गजेंद्रन ने देखा कि उनका बेटा मनाली के ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के साथ रह रहा है तो वह शुक्रवार रात को उसे ढूंढते हुए आए। लेकिन पार्थसारथी ने घर आने से मना कर दिया। उसका कहना था कि लिंग परिवर्तन की बात मानने पर ही वह वापस आएगा। नाराज गजेंद्रन घर वापस चले गए।
पुलिस ने बताया कि गजेंद्रन ने उससे कहा था कि वह अगले दिन दोबारा आएंगे। चिंतित पार्थसारथी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मनाली पुलिस ने एक मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन