फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   21 February 2026 major events

आज के दिन: अजमेर दरगाह से जुड़े मामले पर सुनवाई, विश्व कप में सुपर-8 मुकाबलों की शुरुआत

Sat, 21 Feb 2026 06:12 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 21 Feb 2026 06:12 AM IST
सार

नमस्कार! आज है शनिवार 21 फरवरी। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...

विज्ञापन
21 February 2026 major events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 21 फरवरी 2026 को शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल आज गुजरात के दौरे पर रहेंगे। वहीं, विश्वकप में सुपर-8 के मुकाबले शुरू हो रहे हैं। सुपर-8 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। 

विज्ञापन

अजमेर दरगाह से जुड़े मामले पर सुनवाई

अजमेर दरगाह से जुड़े मामले पर सुप्रीम कोर्ट में शनिवार को सुनवाई होगी। दरअसल, कोर्ट ने अजमेर दरगाह में शिव मंदिर होने के दावे को लेकर दायर की गई याचिका कोर्ट ने स्वीकार कर ली है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता राजवर्धन सिंह परमार को प्रथम पक्षकार माना है। याचिका में दावा किया गया है कि अजमेर दरगाह के भीतर प्राचीनकाल में भगवान शिव का मंदिर था और वहां शिवलिंग स्थापित है, जहां पहले पूजा-अर्चना की जाती थी। (संबंधित खबर यहां पढ़ेंं)

विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल का गुजरात दौरा

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार से दो दिन के गुजरात दौरे रहेंगे। उनका यह दौरा आगामी गुजरात चुनाव की तैयारियों के तौर पर देखा जा रहा है। इस दौरे पर केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी जा रहे हैं। वे अहमदाबाद में मीडिया को संबोधित करेंगे और भावनगर में सामाजिक कार्यक्रमों में भी मौजूद रहेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष का गुजरात दौरा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन गुजरात के दौरे पर हैं। वे शनिवार की सुबह साबरमती रिवरफ्रंट जाएंगे और स्थानीय लोगों से मिलेंगे। इसके बाद भद्रकाली माता मंदिर में पूजा करेंगे। फिर गांधीनगर स्थित भाजपा के राज्य मुख्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उनकी भाजपा सोशल मीडिया टीम के साथ बैठक भी होगी। नवीन दोपहर में गिफ्ट सिटी में यंग वॉइस समिट में भाषण देंगे और युवा उद्यमियों से मिलेंगे। शाम को अहमदाबाद के जीएमडीसी हॉल में बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

केंद्रीय गृह मंत्री का असम दौरा

केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह असम दौरे पर हैं। शनिवार को उनका दूसरा दिन है।  

एआई समिट का आखिरी दिन  

नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आज आखिरी दिन है। 

 

आज है अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर साल 21 फरवरी को मनाया जाता है। वर्ष 1999 में यूनेस्को ने 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के तौर पर मनाने का एलान किया था। पहली बार इस दिन को मनाने की शुरुआत बांग्लादेश ने की थी।  बाद में वर्ष 2000 से विश्व भर में यह दिन मनाया जाने लगा।

विश्व कप में सुपर-8 मुकाबलों की शुरुआत
टी20 विश्व कप 2026 में शनिवार से सुपर-8 के मुकाबले शुरू हो रहे हैं। इस चरण का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलंबो में शाम 7 बजे शुरू होगा। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed