{"_id":"66224bf6b02d103c5806d157","slug":"2021-punjab-motorcycle-blast-case-nia-freezes-immovable-property-of-accused-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Motorcycle Blast Case: एनआईए ने जब्त की एक आरोपी की संपत्ति, खालिस्तानी आतंकियों से है कनेक्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Punjab Motorcycle Blast Case: एनआईए ने जब्त की एक आरोपी की संपत्ति, खालिस्तानी आतंकियों से है कनेक्शन
Fri, 19 Apr 2024 04:18 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंजाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंजाब
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Fri, 19 Apr 2024 04:18 PM IST
सार
Punjab Motorcycle Blast Case: एनआईए ने फजिल्का के महातम नगर गांव के रहने वाले सूरत सिंह उर्फ सुर्ती की संपत्ति को जब्त कर दिया है। बताया गया है कि सूरत सिंह के संबंध खालिस्तानी आतंकियों से हैं।
विज्ञापन
एनआईए
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
2021 के पंजाब मोटरसाइकिल ब्लास्ट मामले में एनआईए ने एक आरोपी की अचल संपत्ति को जब्त कर लिया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार आरोपी का खालिस्तानी आतंकियों से संबंध है। बता दें कि जलालाबाद स्थित पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच के सामने बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल में धमाका हुआ था जिसमें बाइक बॉम्बर मारा गया था।
विज्ञापन
सूरत सिंह उर्फ सुर्ती की संपत्ति जब्त
इस मामले में एनआईए ने फजिल्का के महातम नगर गांव के रहने वाले सूरत सिंह उर्फ सुर्ती की संपत्ति को जब्त कर दिया है। एनआईए का कहना है कि सूरत सिंह के पाकिस्तान में मौजूद खालिस्तानी आतंकियों हबीब खान और लखवीर सिंह से संबंध हैं। दोनों पर हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी का आरोप है। केंद्रीय एजेंसी का कहना है कि सूरत सिंह और लखवीर सिंह उन नौ लोगों में शामिल हैं, जिनका नाम एनआईए की चार्जशीट में दर्ज हैं।
विज्ञापन
यह था आतंकियों का प्लान
एनआईए ने जांच में पाया है कि हबीब खान और लखवीर सिंह का सूरत सिंह उर्फ सुर्ती और भारत में मौजूद दूसरे संगठनों से कनेक्शन हैं। इनके द्वारा पंजाब में एक आतंकी संगठन खड़ा करने का प्लान तैयार किया गया था। बयान में कहा गया है कि इस प्लान का उद्देश्य आईईडी विस्फोट करना और नार्को-आतंकवादी रैकेट चलाना है। इस वजह से एनआईए द्वारा देश में नार्को आतंकवादियों के वित्तीय बुनियादी ढांचे को लगातार नष्ट कर आतंकवादी संगठन से जुड़े लोगों की अचल संपत्ति को जब्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
आतंकी संगठन से सूरत सिंह का कनेक्शन
एनआईए ने कहा कि सूरत सिंह पाकिस्तान से नशीले पदार्थों, विस्फोटकों, हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी में शामिल रहा है। वह आतंकी नेटवर्क के एक प्रमुख एजेंट के रूप में काम कर रहा है। इस काम को अंजाम देने के लिए वह फर्जी आईडी और वर्चुअल नंबरों के साथ-साथ व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करता है।
बता दें कि बाइक विस्फोट के एक दिन बाद यानी 16 सितंबर 2021 को पंजाब के फाजिल्का के सिटी जलालाबाद पुलिस स्टेशन में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। एनआईए ने 1 अक्टूबर 2021 को इस मामले की जांच अपने हाथ में ले ली थी।