{"_id":"58a26e9c4f1c1b0944d84118","slug":"2000-rupees-note-decorated-car-found-in-mumbai-police-arrest-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन-डे: प्रेमी ने 2000 के नोट से किया कुछ ऐसा कारनामा, जानकर दंग रह जाएंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
वेलेंटाइन-डे: प्रेमी ने 2000 के नोट से किया कुछ ऐसा कारनामा, जानकर दंग रह जाएंगे
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 15 Feb 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्यार में लोग किस हद तक गुजर सकते हैं इसका अंदाजा लगाना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन प्यार में हदें पार करना कभी-कभी लोगों के लिए मुश्किल भरा सबब बन जाता है। जी हां हम बात कर रहे हैं मुंबई के एक आशिक की। नोटबंदी के बाद जहां लोगों को अभी भी कैश की दिक्कत हो रही है तो वहीं मुंबई के इस आशिक ने 2000 के नए नोटों से पूरी गाड़ी सजा दी।
विज्ञापन
वेलेंटाइन डे के मौके पर प्रेमी-प्रेमिकाएं एक दूसरे को इम्प्रेस करने के लिए गिफ्ट देते हैं तो मुंबई के इस आशिक ने अपनी प्रेमिका को इम्प्रेस करने के लिए एक अनोखा करतब दिखाने की सोची लेकिन बेचारे आशिक को क्या पता था कि उसकी यह चाल उसके लिए जिंदगी भर के लिए यादगार बन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
2 हजार के नोटों से सजी यह कार लेकर प्रेमी जैसे ही बाहर निकला तो लोग भौचक्के रह गए। हालांकि इस आशिक का यह स्टाइल कुछ ज्यादा देर नहीं चला और मुंबई पुलिस ने धर पकड़ा।
नोटः यह फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है, अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है।