{"_id":"5e627ae38ebc3eebbb552930","slug":"2000-indians-will-be-brought-back-from-iran-most-of-them-from-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस : ईरान में फंसे 2000 भारतीयों की जल्द होगी देश वापसी, अधिकतर कश्मीर के","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोनावायरस : ईरान में फंसे 2000 भारतीयों की जल्द होगी देश वापसी, अधिकतर कश्मीर के
Sat, 07 Mar 2020 05:58 AM IST
अनवर अंसारी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 07 Mar 2020 05:58 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
ईरान में फंसे करीब 2000 भारतीय नागरिकों को शीघ्र ही भारत लाया जाएगा। फिलहाल इनमें से 300 भारतीयों के खून का नमूना भारत आ रहा है। इन सैंपलों की जांच की जाएगी। यदि ये कोरोनावायरस से निगेटिव पाए जाएंगे तो उन्हें भारत लाने का इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को बताया कि ईरान में फंसे सभी भारतीयों को भारत लाया जाएगा जबकि भारत में रह रहे सभी ईरानी नागरिकों को वापस ईरान भेजा जाएगा। इस बारे में भारत की ईरानी अधिकारियों से बात चल रही है। इसी के तहत अगले 24 घंटे में ईरानी विमानन कंपनी महान एयर का एक हवाई जहाज दिल्ली में उतरेगा, जिसमें 300 भारतीयों का ब्लड सैंपल लाया जाएगा। इनकी जांच की जाएगी ताकि पता चल सके कौन कौन कोरोनावायरस से संक्रमित हुए हैं। जो भी व्यक्ति कोरोनावायरस से संक्रमित नहीं होंगे, उन्हें भारत लाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ईरान से आने वाला वहां से भारतीय नागरिकों को दिल्ली और मुंबई लाएगा। दोनों शहरों में दो-दो फ्लाइट आएंगी। वहां से आने वाले जहाज में भारतीय नागरिक आएंगे जबकि यहां से वापस जाने वाले जहाज में भारत में रह रहे ईरानी नागरिक वहां भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
ईरान में करीब 2000 भारतीय नागरिक फंसे हैं, जिनमें से अधिकतर व्यक्ति कश्मीर में कारगिल इलाके के रहने वाले हैं। वे धार्मिक यात्रा पर ईरान गए हुए थे। इसी बीच कोरोनावायरस के प्रकोप की वजह से वहां फंस गए हैं। वहां भारतीय डॉक्टरों के एक दल को पहले ही भेजा जा चुका है ताकि जहाज पर सवार होने से पहले उनकी अच्छी तरह से जांच की जा सके।