फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   20 years after Kargil conflict : valiant forces and nation was proud for victory says Bipin Rawat

कारगिल युद्ध के 20 साल: बिपिन रावत बोले- भारतीय सेना दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम

Sat, 13 Jul 2019 05:19 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 13 Jul 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
20 years after Kargil conflict : valiant forces and nation was proud for victory says Bipin Rawat
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत - फोटो : ANI

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने करगिल की लड़ाई के 20 साल पूरे होने पर कहा कि भारतीय सेना सीमा की रक्षा करने में सक्षम है। अगर दुश्मन कोई हरकत करता है तो उसे उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा है कि चीन की तरफ से कोई घुसपैठ नहीं की गई है। 

विज्ञापन


सेना प्रमुख ने कहा कि कई कठिन परिस्थितियों में किए गए कई ऑपरेशन सहित कई बाधाओं के बावजूद, एक शानदार जीत हासिल करने पर बहादुर सेना और राष्ट्र को गर्व है। रावत ने 'कारगिल युद्ध के 20 साल बाद' पर हुए एक सेमिनार में ये बात कही। 
विज्ञापन

 

बिपिन रावत ने आगे कहा कि भविष्य में होने वाले युद्ध और अधिक हिंसक हो जाएंगे जहां मानव कारक का महत्व कम रह जाएगा। हमारे सैनिक हमारी प्राथमिक संपत्ति हैं और रहेंगे। सेना प्रमुख ने कहा कि भविष्य में होने वाले युद्ध तकनीकी युद्ध होंगे जिनसे व्यापक स्तर पर तबाही हो सकती है।

सेना प्रमुख ने भविष्य में होने वाले युद्ध को 'हाइब्रिड युद्ध' का नाम दिया। डेमचोक में चीनी सैनिक आंदोलनों पर सेना प्रमुख ने कहा कि कोई घुसपैठ नहीं हुई है। चीनी सैनिक आते हैं और अपनी वास्तविक नियंत्रण की कथित रेखा पर गश्त करते हैं, हम उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं।

हम वास्तविक नियंत्रण की अपनी रेखा तक पहुंचने का प्रयास करते हैं जो हमें दी गई है। सेना प्रमुख ने कहा कि डेमचोक सेक्टर में कुछ तिब्बतियों द्वारा जश्न मनाया जा रहा था तो उनको देखने के लिए चीनी सैनिक आ गए कि क्या हो रहा है। सब कुछ सामान्य है।
 

सेना प्रमुख ने कहा कि चीनी घुसपैठ की खबरों पर हमने पहले ही आधिकारिक बयान दे दिया है। उन्होंने कहा, आपको क्यों नहीं भरोसा होता है जब कोई बयान दिया जा रहा है तो आप उसपर भरोसा क्यों नहीं करते हैं? आप उसपर भी सेना पर शक करने लगते हैं तो इसपर हमें बड़ी शर्म आती है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed