फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   20 people injured in a clash after photos of local women were morphed and circulated on social media

महिला की तस्वीर से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर डाला, गांववालों के बीच झड़प में 20 लोग घायल

Thu, 23 Aug 2018 01:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बर्धमान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बर्धमान Updated Thu, 23 Aug 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
20 people injured in a clash after photos of local women were morphed and circulated on social media

पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान में 20 लोग एक हिंसा में घायल हो गए हैं। यह घटना सोशल मीडिया पर कुछ स्थानीय महिलाओं की मॉर्फ्ड तस्वीरें वितरित होने की वजह से घटी। इस मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा, 'एक स्थानीय निवासी बाकी शेख की भागीदारी पर संदेह जताते हुए, परिवार की एक महिला उसे डांटने के लिए गई थी। कुछ लोग शेख के समर्थन में आ गए। दोनों समूहों के बीच कहा-सुनी हुई और जिसकी वजह से हिंसा हो गई।'

विज्ञापन


दोनों समूहों ने एक-दूसरे पर देसी बम फेंके और रॉड के साथ ही पत्थर से हमला किया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची लेकिन उस परिस्थिति पर नियंत्रण पाने में काफी मुश्किल हुई। एक अधिकारी ने कहा कि 15 लोगों को कलना के उपप्रभागीय अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। सभी को आज दिन में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। सूत्रों का कहना है कि आरोपी को भारतीय दण्ड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


क्षेत्र में पुलिसबल की तैनाती की गई है। एसपी भास्कर मुखर्जी ने कहा, 'तुरंत कार्यवाही की गई थी और परिस्थिति को नियंत्रण में लाया गया। अभी तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य लोगों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।' एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह उस शख्स की पहचान करने में जुटे हैं जिसने तस्वीरों को मॉर्फ करके वितरित किया है। अधिकारी ने कहा, 'इसके लिए हमें निश्चित प्रमाण की आवश्यकता है। हम केवल शक के आधार पर किसी को उत्तरदायी नहीं बना सकते। आने वाले 1-2 दिनों में आरोपी की पहचान हो जाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से हम अपने परिवार के सदस्यों की मॉर्फ्ड तस्वीरों को फेसबुक पर अपमानजनक कैप्शन के साथ देख रहे थे। हमने आरोपी को ढूंढ निकाला और पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझ गया था। लेकिन कल नमाज के बाद कुछ बदमाशों ने हमपर हमला कर दिया और बम फेंके। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed