फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   26 people dead in kerala following heavy and incessant rains

केरल: भूस्खलन और भारी बारिश से 26 की मौत और कई लापता, कोच्चि एयरपोर्ट पर कई उड़ानें बाधित

Fri, 10 Aug 2018 09:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Aug 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
26 people dead in kerala following heavy and incessant rains
kerla

केरल में बारिश ने तबाही मचाई है। बीते 24 घंटे में बारिश और भूस्खलन से 26 मौते हुई हैं। इनमें 11 लोग इडुक्की जिले से हैं। मलबे से दो लोगों को जिंदा निकाला गया है। वहीं अमेरिका ने आज एक परामर्श जारी कर अपने नागरिकों से कहा कि वह बारिश और बाढ़ से जूझ रहे केरल की यात्रा पर जाने से बचें।

विज्ञापन


वही दूसरी तरफ मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक 21 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, बिहार, पश्चिमी बंगाल, सिक्किम, मध्यप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और अंडमान निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं। 
विज्ञापन


केरल में 24 घंटे में 337% ज्यादा बारिश हुई है। औसतन 13.9 मिमी बारिश होनी थी पर 66.2 मिमी हुई। बचाव कार्य में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आर्मी, नेवी और कोस्टगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। बेंगलुरू से सेना की टुकड़ी भेजी गई है।मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने स्थिति को ‘काफी विकट’ करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रया बल को इडुक्की, कोझिकोड, वायनाड और मलप्पुरम जिले के प्रभावित इलाकों में राहत अभियान में प्रशासन का सहयोग करने के लिए तैनात किया गया है।राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के सूत्रों ने कहा कि वर्षा जनित घटनाओं में कल से 26 लोग मारे गए हैं जिनमें 17 की मौत इडुक्की और मलपुरम जिलों में भूस्खलन के कारण हुई है।

भारी बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं जिस कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में कम से कम 24 बांधों को खोल दिया गया है।एशिया के सबसे बड़े अर्ध चंद्राकार बांध इडुक्की जलाशय से पानी छोड़े जाने से पहले रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

उत्तराखंड: चारधाम-कैलाश मानसरोवर यात्रा प्रभावित हुई 
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भी बारिश ने तबाही मचाई है। भूस्खलन से राज्य की 150 से ज्यादा सड़कें ब्लॉक हो गई हैं। इस वजह से चारधाम यात्रा भी रोकनी पड़ी है। ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पिछले एक सप्ताह से बाधित है। कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान नौवें दल के 52 यात्रियों को कालापानी और 10वें दल के 25 यात्रियों को तकलाकोट में रोका गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राज्य में भारी बारिश की आशंका जताई है। 

देश के 90 जिले में 14% फीसदी से ज्यादा बारिश हुई है, वहीं 311 जिले में 47 प्रतिशत बारिश हुई है। देश में अभी तक सामान्य से 10% कम बारिश हुई है वहीं 47% हिस्से में सामान्य बारिश और 39% हिस्सा कम बारिश से जूझ रहा है।  आधा बिहार सूखे की चपेट में हैं हालांकि राज्य में सामान्य बारिश हुई है।

यूपी के 72 जिले में से 15 में सामान्य से ज्यादा, 31 में सामान्य बारिश हुई है। 22 जिले में कम बारिश हुई है। यानी 35% हिस्से में कम वर्षा दर्ज की गई है।

 
गुजरात में 33 जिले हैं। 12 जिलों में सामान्य या ज्यादा बारिश। 21 में कम बारिश। यानी दो तिहाई हिस्से में कम बारिश। 

महाराष्ट्र में 18 जुलाई से मानसून सुस्त है। मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में 23 दिन से बारिश नहीं हुई है। यहां पर किसानों ने फसल छोड़ दी है। 

इडुक्की जिला स्थित चेरुथोनी जलाशय के गेट 1992 में खुले थे, प्रशासन का रेड अलर्ट 

तस्वीर इडुक्की जिले में मौजूद एशिया के सबसे बड़े जलाशय चेरुथोनी की है। ओवरफ्लो होने की वजह से इसके एक गेट से गुरुवार सुबह पानी छोड़ा गया। ऐसी स्थिति 26 साल में पहली बार बनी है। गुरुवार सुबह करीब 600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे जल स्तर 169.95 मीटर पर पहुंच गया। इडुक्की बांध में गुरुवार सुबह आठ बजे तक जल स्तर 2,398 फीट था जो जलाशय के पूर्ण स्तर के मुकाबले 50 फीट अधिक था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed