फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   20% of world corona cases coming from India

भारत में रोज आ रहे दुनिया के 20 % मामले, 20 दिन में 65% बढ़ी रफ्तार

Thu, 23 Jul 2020 06:49 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 23 Jul 2020 06:49 AM IST
विज्ञापन
20% of world corona cases coming from India

भारत में पिछले बीस दिन में कोरोना के दैनिक मामलों में 65 फीसदी का इजाफा हुआ है। ये बढ़ोतरी अमेरिका से ढाई गुना ज्यादा है। जून की शुरुआत में देश में हर दिन औसतन 9,115 मामले आ रहे थे।

विज्ञापन


पिछले 50 दिन में हर दिन आने वाले मामलों में 300 फीसदी से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया है। मई की शुरुआत में हर दिन 2,907 मामले आ रहे थे। तब से अब तक हर दिन आने वाले मामलों में 1171 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

दुनिया में रोज दो लाख से ज्यादा मिल रहे कोरोना मरीज

इस समय दुनिया में रोज 2 लाख से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। इनमें से 20 फीसदी मरीज भारत में मिल रहे हैं। अमेरिका और ब्राजील में हर रोज आने वाले मामले स्थिर हो चुके हैं। लेकिन, भारत में इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


15 मई तक देश में दुनिया के 3.8 फीसदी मरीज मिल रहे थे। एक जून तक ये हिस्सेदारी बढ़कर 7.3 फीसदी हो गई। 15 जून तक दुनिया के 8.1 फीसदी मरीज भारत में आने लगे। एक जुलाई तक ये हिस्सेदारी 10.8 फीसदी और 21 जुलाई तक दुनिया के 20 फीसदी मरीज देश में मिलने लगे।


अब तक 1.47 करोड़ जांचें

इस बीच, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के मुताबिक, देश में 21 जुलाई तक 1,47,24,546 सैंपल की जांच की जा चुकी है। इनमें से 3,43,243 सैंपल की जांच मंगलवार को की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed