फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   20 June 2026 Major Events

आज के दिन: ओडिशा दौरे पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री, पीएम-किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त होगी जारी

Sat, 20 Jun 2026 06:07 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: Asmita Tripathi Updated Sat, 20 Jun 2026 06:07 AM IST
सार

नमस्कार! आज है शनिवार, 20 जून। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
20 June 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 20 जून 2026 को जेष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी है। आज राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल से पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी करेंगे।

विज्ञापन

राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी का ओडिशा दौरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा के मयूरभंज जिले में संथाली समुदाय के पवित्र स्थल 'गोसानी' में पूजा-अर्चना करेंगे। प्रधानमंत्री राष्ट्रपति मुर्मू के ससुराल वालों के पैतृक गांव पहाड़पुर का दौरा करेंगे। इसके साथ ही राष्ट्रपति के 68वें जन्मदिन पर पारंपरिक संथाली अनुष्ठानों में भाग लेंगे। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मयूरभंज जिले के रायरांगपुर में ओडिशा सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। 'विकास धारा, ओडिशा सारा' विषय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। प्रधानमंत्री इस अवसर पर सभा को संबोधित भी करेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी का पश्चिम बंगाल दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिन के लिए पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह हुगली में पश्चिम बंग दिवस (पश्चिम बंगाल दिवस) समारोह में भाग लेंगे, विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे, किसानों के लिए कई केंद्रीय योजनाओं की शुरुआत करेंगे। दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम-किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत 18,880 करोड़ रुपए की राशि देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित की जाएगी। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे प्रदेश के पूर्वी ज़िलों की औद्योगिक प्रगति की गति देगा। यात्री सुरक्षा के लिहाज से गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के दिन मुख्यमंत्री सुरक्षा फ्लीट को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सुरक्षा फ्लीट में 5 इनोवा, 5 कैम्पर, 4 एम्बुलेंस, 2 क्रेन और 1 हाइड्रा वाहन शामिल हैं। 

सीजेपी का प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) शनिवार को जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेगी। कॉकरोच जनता पार्टी युवाओं के नेतृत्व वाला एक संगठन है। इस पार्टी शुरुआत एक ऑनलाइन अभियान से हुई जो बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं और भर्ती में देरी जैसे मुद्दों को उठा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed