फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   20 IAS officers transferred in Maharashtra

Maharashtra: महाराष्ट्र में 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला, आस्तिक कुमार बने औरंगाबाद के डीएम

Thu, 13 Oct 2022 03:33 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 13 Oct 2022 03:33 AM IST
सार

नागपुर के अतिरिक्त नगर आयुक्त दीपक कुमार मीणा को ठाणे का अतिरिक्त जनजातीय आयुक्त बनाया गया है। तो वहीं सतारा की जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय गौड़ा चंद्रपुर के नए कलेक्टर होंगे।

विज्ञापन
20 IAS officers transferred in Maharashtra
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार रात को 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। अधिकारियों के तबादलों में चिकित्सा शिक्षा आयुक्त वीरेंद्र सिंह को मुंबई में महाराष्ट्र आईटी निगम के प्रबंध निदेशक के रूप में तैनात किया गया है। वहीं आस्तिक कुमार पांडे औरंगाबाद जिले के नए कलेक्टर होंगे।

विज्ञापन


एक आधिकारिक बयान के अनुसार, औरंगाबाद जिले के कलेक्टर सुशील चव्हाण को विकास आयुक्त (असंगठित श्रम) के रूप में तैनात किया गया है और उन्हें मुंबई स्थानांतरित कर दिया गया है। चंद्रपुर जिले के कलेक्टर के रूप में कार्यरत 2010 बैच के आईएएस अधिकारी अजय गुल्हाने को नागपुर का अतिरिक्त नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


साथ ही नागपुर के अतिरिक्त नगर आयुक्त दीपक कुमार मीणा को ठाणे का अतिरिक्त जनजातीय आयुक्त बनाया गया है। तो वहीं सतारा की जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय गौड़ा चंद्रपुर के नए कलेक्टर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंदुरबार जिला परिषद के सीईओ आर के गावड़े को अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है और उन्हें मुंबई स्थानांतरित कर दिया गया है।  नासिक में महाराष्ट्र राज्य सहकारी आदिवासी विकास निगम के एमडी दीपक सिंगला को संयुक्त आयुक्त एमएमआरडीए (मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण) के रूप में तैनात किया गया है।


बयान के अनुसार आईएएस अधिकारी एस सी पाटिल को मुंबई में राज्य सचिवालय में उपमुख्यमंत्री कार्यालय का संयुक्त सचिव बनाया गया है। तो मुंबई के कलेक्टर आर डी निवातकर अपने वर्तमान कार्यभार के साथ चिकित्सा शिक्षा आयुक्त के रूप में भी कार्य करेंगे। वरिष्ठ नौकरशाह आरएस चव्हाण को मंत्रालय में संयुक्त सचिव राजस्व टिकट एवं वन विभाग लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed