{"_id":"5db3d2208ebc3e0144722e1e","slug":"2-year-old-sujith-wilson-fell-into-25-feet-deep-borewell-rescue-operation-are-still-underway","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: 25 फुट गहरे बोरवेल में गिरा दो साल का बच्चा, बचाव अभियान जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: 25 फुट गहरे बोरवेल में गिरा दो साल का बच्चा, बचाव अभियान जारी
Sat, 26 Oct 2019 10:27 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुचिरापल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुचिरापल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 26 Oct 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
दो साल का बच्चा बोरवेल में गिरा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में स्थित नादुकट्टुपट्टी में शुक्रवार को 25 फुट गहरे बोरवेल में एक दो साल का बच्चा गिर गया। बच्चे का नाम सुजीत विल्सन है। घटना की सूचना मिलने के बाद बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
Tamil Nadu: Operation continues to rescue a 2-year-old boy, Sujith Wilson, who fell in a 25-feet deep borewell in Nadukattupatti, Tiruchirappalli district yesterday afternoon. pic.twitter.com/1EFK6b1DzX
— ANI (@ANI) October 26, 2019विज्ञापन
सुजीत तक पहुंचने के लिए बोरवेल से लगी जमान को खोदकर एक सुरंग बनाने के लिए बुल्डोजर का प्रयोग हुआ है। दमकलर्मियों की टीम ने 10 फीट नीचे चट्टानी जगह होने की वजह से ड्रिलिंग को बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि बच्चा शाम के करीब साढ़े पांच बजे घर के पास खेलते हुए बोरवेल में गिर गया।
विज्ञापन
मोडिकल टीम सुजीत को बोरवेल के बाहर से ऑक्सीजन की सुविधा दे रही है। बचाव कार्य फिलहाल जारी है। इस मामले पर स्वास्थ्य मंत्री विजयबाकर, पर्यटन मंत्री नटराजन, कलेक्टर शिवरसु और एसपी जियाउल नजर बनाए हुए हैं। सुजीत को जल्द से जल्द बचाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
घटना को लेकर तमिलनाडु के मंत्री सी विजयभास्कर ने कहा, 'हम बोरवेल के अंदर ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन सप्लाई करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी कोशिशों के बावजूद हम उसे बाहर निकालने में असफल रहे हैं। यह दुर्भाग्य है कि सुबह से हमने उसकी आवाज नहीं सुनी है। और बचाव दल यहां पहुंचने वाले हैं।'