फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   2 people injured in Car crash in Karnataka CM BS Yeddyurappa convoy

कर्नाटक सीएम बीएस येदियुरप्पा के काफिले की कार दुर्घटनाग्रस्त, दो लोग घायल

Wed, 01 Jan 2020 02:44 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: आसिम खान Updated Wed, 01 Jan 2020 02:44 AM IST
विज्ञापन
2 people injured in Car crash in Karnataka CM BS Yeddyurappa convoy
बीएस येदियुरप्पा (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के काफिले की एक कार मंगलवार को हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सीएम के काफिले की कार ऑटो रिक्शा से टकराने पहले उसकी ट्रक से टक्कर हो गई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री येदियुरप्पा सुबह तुमाकुरु जा रहे थे, तभी उनके काफिले की एक कार यशवंतपुर के पास ट्रक से टकरा गई। यह कार मुख्यमंत्री के सचिव एस सेल्वा कुमार को आवंटित की गई थी। हादसे के वक्त सेल्वा मुख्यमंत्री के साथ उनकी कार में थे। इस दुर्घटना में कार का ड्राइवर और ऑटो रिक्शा चालक घायल हो गए।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कर्नाटक की दो दिवसीय यात्रा के मद्देनजर राज्य सरकार ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पीएम मोदी दो और तीन जनवरी को यहां की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। एसपीजी के अधिकारियों ने राज्य सरकार के अधिकारियों और विशेष रूप से पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा के इंतजाम पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुमकुरु यात्रा के दौरान वहां ड्रोन आदि को उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने मंगलवार को तुमकुरु जाकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। तुमकुरु में होने वाले कृषि कर्मण एवं कृषि सम्मान पुरस्कार कार्यक्रम में करीब डेढ़ लाख लोग भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed