गुजरात: एडवेंचर पार्क में झूलते वक्त टूटकर गिरा ‘जॉय राइड’, दो की मौत, 27 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा हादसा हो गया। शहर के कांकरिया झील इलाके में रविवार को ‘जॉय राइड’(झूला) टूटकर गिरने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से 14 लोगों की हालत नाजुक है।
Ahmedabad: 2 people died&26 injured after a joyride at an adventure park in Kankaria area broke this afternoon. Vijay Nehra,Commissioner, Municipal Corporation says,"Police along with the FSL team is investigating the matter.Proper treatment is being given to injured." #Gujarat pic.twitter.com/YmV1qS9w2F
— ANI (@ANI) July 14, 2019विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार, घटना शाम को हुई, जब उस बड़े झूले में खराबी आने के कारण वह टूटकर जमीन पर गिर पड़ा। अहमदाबाद के मेयर बीजल पटेल ने कहा कि 29 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें दो की मौत हो गई और 27 अन्य लोगों का उपचार किया जा रहा है।
नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमएफ दस्तूर ने बताया कि झूले में 32 लोगों की सीट थी। झूले के मुख्य शाफ्ट का पाइप टूट गया, जिससे वह जमीन पर आ गिरा। वीडियो में देखें:
@manojpachouri pic.twitter.com/9o3sbIaUer
— CA Ramakant Pachouri (@RamakantMP) July 14, 2019