फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   2 days national executive meet of bharatiya janata party in allahabad from 12 june

दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक: आज ,महामंथन को जुटे भाजपा के माननीय

Sun, 12 Jun 2016 05:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 12 Jun 2016 05:19 AM IST
विज्ञापन
2 days national executive meet of bharatiya janata party in allahabad from 12 june
इलाहाबाद के केपी कालेज में पहली बार होने जा रही भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक - फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद

भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक रविवार को इलाहाबाद में होने जा रही है। सोमवार तक चलने वाली इस बैठक में पीएम मोदी समेत भाजपा के तमाम दिग्गज नेता शिरकत करेंगे। संगम नगरी में पहली बार हो रहे इस सियासी महाकुंभ का आगाज शाम पांच बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होगा। सोमवार को पीएम गंगा किनारे परेड ग्राउंड में पीएम मोदी एक रैली को भी संबोधित करेंगे। बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत तमाम पदाधिकारी शनिवार को ही इलाहाबाद पहुंच गए।

विज्ञापन


राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के पूर्व रविवार को होटल कान्हा श्याम में पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक सुबह दस बजे से होटल कान्हा श्याम में शुरू होगी। बैठक में पार्टी के सभी प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल होंगे। इसी बैठक में राष्ट्रीय कार्यसमिति के एजेंडे तय किए जाएंगे। उधर दिन में दो बजे से केपी कालेज ग्राउंड स्थित राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शिरकत करने वाले भाजपा नेताओं का पंजीकरण शुरू होगा। शाम पांच बजे यहां पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में कार्यसमिति की बैठक की विधिवत शुरुआत होगी।
विज्ञापन


यहां मुख्य संबोधन अमित शाह का ही होगा। 13 जून को भी कार्यकारिणी में रखे जाने वाले विभिन्न प्रस्तावों पर पार्टी नेता चर्चा करेंगे। करीब दस सत्रों में होने वाली इस बैठक में एजेंडे के कई विषय शामिल किए जा सकते हैं। कार्यकारिणी का समापन पीएम मोदी करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी शाम पांच बजे परेड ग्राउंड स्थित ‘परिवर्तन रैली’ को संबोधित करेंगे। इसके पूर्व इलाहाबाद आगमन पर रविवार को पीएम मोदी की अगुवाई प्रशासन की ओर से कमिश्नर राजन शुक्ला करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed