{"_id":"5f8cac09280b7235f5717668","slug":"2-6-kg-gold-missing-fir-against-custom-officers-in-bengaluru","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.6 किलो सोना गायब होने के मामले में छह कस्टम अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
2.6 किलो सोना गायब होने के मामले में छह कस्टम अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर
Mon, 19 Oct 2020 02:26 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 19 Oct 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एयरपोर्ट स्थित एक वेयरहाउस से 2.6 किलो सोना गायब होने के मामले में सीबीआई ने छह कस्टम अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
आठ जून, 2012 और 26 मार्च, 2014 के बीच यह सोना कंपागौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से 13 यात्रियों से जब्त किया गया था। सभी छह आरोपियों के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात, आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और आपराधिक कदाचार की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
दरअसल, 12 अक्तूबर, 2020 को सीबीआई ने दो सहायक आयुक्तों, केंद्रीय कर के तीन अधीक्षकों और एक अन्य अफसर के खिलाफ केस दर्ज किया था।
अपनी एफआईआर रिपोर्ट में सीबीआई ने कस्टम विभाग की हैदराबाद जोन की इकाई के सतर्कता महानिदेशालय को आंतरिक जांच का निर्देश दिया था और पाया कि एयरपोर्ट पर इन अफसरों की ड्यूटी के दौरान ही सोना गायब हुआ था।
विज्ञापन
सीबीआई ने कहा है कि यात्रियों से बरामद सोने को गोदाम में रखने के मामले में इन अफसरों ने लापरवाही की। अफसरों ने अपने पद का दुरुपयोग किया और जब्त होने के बाद सोने को सूची में दर्ज नहीं किया और न ही अगली शिफ्ट के अफसरों को सौंपा।