{"_id":"5adfaa774f1c1b85028b6469","slug":"2-37-million-applications-received-for-railways-90-thousand-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 हजार पदों के लिए रेलवे को मिले 2.37 करोड़ आवेदन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
90 हजार पदों के लिए रेलवे को मिले 2.37 करोड़ आवेदन
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Wed, 25 Apr 2018 03:36 AM IST
विज्ञापन
job
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे को इस साल के शुरू में भर्ती के लिए निकाले गए विज्ञापन में करीब 90,000 पदों के लिए 2.37 करोड़ प्रत्याशियों के आवेदन मिले हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड्स (आरअरबी) ने 3 और 10 फरवरी को दो अधिसूचना जारी कर कुल 89,409 रिक्तियां निकाली थीं। इसकी खास बात यह है कि परीक्षा के साक्षात्कार नहीं होंगे और पारदर्शिता को बढ़ाने के लिए आंसर की को अपलोड किया जाएगा।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रेलवे दुनिया का सबसे बड़ा कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करेगा, जिसमें महज चंद घंटों में परिणाम आ जाएंगे। पहले परीक्षा की प्रक्रिया में करीब दो महीने का वक्त लगता था। मंत्रालय का कहना है कि इस परीक्षा से करीब 10 लाख पेड़ों को बचाया जाएगा। यदि पारंपरिक तरीके से परीक्षा होती तो इतने कागज के लिए दस लाख पेड़ कुर्बान हो जाते।
मंत्रालय ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा से पहले आवेदकों को एक मॉक टेस्ट का मौका दिया जाएगा, ताकि वह पूरी प्रक्रिया से परिचित हो सकें। उसका कहना है कि ऑनलाइन परीक्षा से आवेदकों की यह चिंता भी दूर हो जाएगी कि उनकी फाइल जमा हुई या नहीं। इतना ही नहीं यदि आवेदकों को लगता है कि उसका उत्तर गलत हो गया है तो वह उसे सही भी कर सकता है। आवेदकों को भर्ती के विभिन्न चरणों में एसएमएस और ईमेल के जरिये अलर्ट भी भेजे जाएंगे।