{"_id":"6683c98677c278a26e0ee103","slug":"1993-mumbai-riots-accused-arrested-after-being-on-the-run-for-three-decades-news-in-hindi-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai riots 1993: मुंबई में हुए दंगों का आरोपी तीन दशक से था फरार, अब पुलिस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai riots 1993: मुंबई में हुए दंगों का आरोपी तीन दशक से था फरार, अब पुलिस के हत्थे चढ़ा
Tue, 02 Jul 2024 03:04 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Tue, 02 Jul 2024 03:04 PM IST
सार
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सैयद नादिर शाह अब्बास खान को रफी अहमद किदवई मार्ग पुलिस थाने की एक टीम ने सोमवार को शिवड़ी इलाके से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
हथकड़ी, arrest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई में 1993 में हुए दंगों में कथित रूप से शामिल 65 वर्षीय एक व्यक्ति को फरार होने के 31 साल बाद गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
बाबरी मस्जिद के विध्वंस के बाद शहर में हुए थे दंगे
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सैयद नादिर शाह अब्बास खान को रफी अहमद किदवई मार्ग पुलिस थाने की एक टीम ने सोमवार को शिवड़ी इलाके से गिरफ्तार किया। वह दिसंबर 1992 में बाबरी मस्जिद के विध्वंस के बाद शहर में दंगों के दौरान हत्या के प्रयास और गैरकानूनी रूप से एकत्र होने का आरोपी है।
विज्ञापन
अदालत में नहीं हुआ था पेश
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने खान को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन जमानत मिलने के बाद वह अदालत में पेश नहीं हुआ। इसपर अदालत ने खान को वांछित आरोपी घोषित कर दिया और उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया।
विज्ञापन
अब ऐसे आरोपी को पकड़ा
पुलिस कई बार मध्य मुंबई के शिवड़ी स्थित उसके आवास पर गई, लेकिन वह वहां से गायब था। अधिकारियों को आखिरकार उसके रिश्तेदारों के मोबाइल फोन रिकॉर्ड की जांच करके उसके ठिकाने के बारे में सुराग मिला। रफी अहमद किदवई मार्ग पुलिस थाने के अधिकारियों को 29 जून को सूचना मिली थी कि खान अपने आवास पर जा रहा है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
अधिकारी ने बताया कि खान को 1993 के मामले में फिर से गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है।