{"_id":"5aa0b4264f1c1bbd218b6d4a","slug":"1993-blast-dawood-ibrahim-aide-farooq-takla-brought-to-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाऊद पर कसेगा शिकंजा: 19 मार्च तक पुलिस कस्टडी में 1993 ब्लास्ट का आरोपी फारुक टकला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दाऊद पर कसेगा शिकंजा: 19 मार्च तक पुलिस कस्टडी में 1993 ब्लास्ट का आरोपी फारुक टकला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 08 Mar 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
mumbai blast
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाऊद पर शिकंजा कसने की कवायद में भारत को एक कदम की कामयाबी मिली है। 1993 मुंबई ब्लास्ट के आरोपी फारुक टकला को दुबई से भारत लाया गया है। मुंबई में टाडा कोर्ट के सामने उसकी पेशी हुई। जहां कोर्ट ने उसे 19 मार्च तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि फारुक टकला 1993 ब्लास्ट में दाऊद का साथी रहा है। उसके खिलाफ 1995 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। फारुक को मुंबई की टाडा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Dawood Ibrahim's aide Farooq Takla sent to police custody till March 19 by TADA court in Mumbai
— ANI (@ANI) March 8, 2018
विज्ञापन
1993 में मुंबई धमाके के बाद फारुक दुबई भाग गया था। गुरुवार सुबह उसे दुबई से मुंबई लाया गया। पहले उसे सीबीआई दफ्तर में ले जाया गया और अब उसे मुंबई की टाडा कोर्ट ले जाया जा रहा है। 57 वर्षीय फारुक के खिलाफ साजिश, मर्डर और आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे हैं।
12 मार्च 1993 में मुंबई में एक के बाद एक 12 धमाके हुए थे। जिसमें 257 लोगों की मौत हुई थी और 700 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस मामले में 129 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया था। इसी केस में याकूब मेमन को 2015 में फांसी हुई थी। साल 20117 में टाडा कोर्ट ने इसी मामले में 100 लोगों को सजा सुनाई थी। वहीं ब्लास्ट का मास्टर माइंड दाऊद 1995 से ही फरार है।