फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   1989 batch Sikkim cadre IAS officer Govind Mohan assumes charge of new Union Home Secretary

Home Secretary: गोविंद मोहन ने नए केंद्रीय गृह सचिव का पदभार संभाला; अजय कुमार भल्ला की जगह ली

Fri, 23 Aug 2024 11:25 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 23 Aug 2024 11:25 AM IST
सार

ए केंद्रीय गृह सचिव 1989 सिक्किम कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। मोहन अगले महीने 59 वर्ष के हो जाएंगे। वह मूलत: उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और 2017 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। बताया जाता है कि गोविंद मोहन मई से सितंबर 2018 तक गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव और सितंबर 2018 से सितंबर 2021 तक अतिरिक्त सचिव रहे हैं। 

विज्ञापन
1989 batch Sikkim cadre IAS officer Govind Mohan assumes charge of new Union Home Secretary
नए केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन। - फोटो : PIB

विस्तार

1989 बैच के सिक्किम कैडर के आईएएस अधिकारी गोविंद मोहन ने नए केंद्रीय गृह सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने अजय कुमार भल्ला की जगह यह जिम्मेदारी संभाली है। भल्ला का पांच वर्ष का कार्यकाल बीते दिन ही समाप्त हुआ है।

विज्ञापन




इससे पहले 14 अगस्त को केंद्र सरकार ने संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन को नया गृह सचिव नियुक्त किया था। पहले ऐसा माना जा रहा था कि अजय भल्ला को लगातार पांचवी सेवा विस्तार मिलेगा, लेकिन केंद्र सरकार ने गोविंद मोहन को नया गृह सचिव नियुक्त कर दिया।
विज्ञापन


नए केंद्रीय गृह सचिव 1989 सिक्किम कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। मोहन अगले महीने 59 वर्ष के हो जाएंगे। वह मूलत: उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और 2017 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। बताया जाता है कि गोविंद मोहन मई से सितंबर 2018 तक गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव और सितंबर 2018 से सितंबर 2021 तक अतिरिक्त सचिव रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग कर चुके मोहन अक्टूबर 2021 से संस्कृति मंत्रालय में सचिव के तौर पर तैनात थे। केंद्रीय गृह सचिव के तौर पर उनकी नियुक्ति कई मायनों में अहम मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed