फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   191 kg of drug worth rs 1000 crore seized in Navi mumbai by police and two accused arrested

मुंबई में पकड़ी गई 1000 करोड़ रुपये की ड्रग्स, अफगानिस्तान से लाई गई थी हेरोइन

Mon, 10 Aug 2020 01:06 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 10 Aug 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
191 kg of drug worth rs 1000 crore seized in Navi mumbai by police and two accused arrested
ड्रग - फोटो : ANI

नशे को लेकर महाराष्ट्र पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अफगानिस्तान से भारत लाई गई नशे की खेप को पुलिस ने नवी मुंबई में पकड़ा है। करीब 1,000 करोड़ रुपये के ड्रग को प्लास्टिक के पाइप में छिपाकर अफगानिस्तान से ईरान के रास्ते भारत में लाया गया।

विज्ञापन


ये पाइप इस तरह पेंट किए हैं ताकि ये बांस जैसे दिखाई दें। इन ड्रग की भार 191 किलोग्राम है, इसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस और कस्टम अधिकारियों के साझा ऑपरेशन के तहत इतनी बड़ी खेप पकड़ी गई।
विज्ञापन


कस्टम अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने इसे आयुर्वेदिक दवा बताया और कहा है इसे ऐसे छिपाकर इसलिए लाया जा रहा है ताकि इसे खराब होने से बचाया जा सके। हालांकि जब अधिकारियों ने सख्ती से आरोपियों से पूछकताछ की तो दोनों ड्रग की बात कबूल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा ड्रग के कागज तैयार करने वाले दो कस्टम अधिकारियों मुंबई से, एक इंपोर्टर और फाइनेंसर को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। अब दोनों अपराधियों को मुंबई लाया जा रहा है। कस्टम एजेंट मीनानाथ बोडके और कोंडीभाऊ पांडुरंग गुंजाल को स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया।

जिसके बाद कोर्ट ने इन दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मीनानाथ बोडके ने बताया कि मोहम्मद नुमान नाम के शख्स ने उसे दिल्ली में इंपोर्टर सुरेश भाटिया से मिलवाया था। पूछताछ में पता चला कि भाटिया को इससे पहले भी ड्रग तस्करी में पकड़ा जा चुका है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed