{"_id":"5a2dbb514f1c1b72548c2761","slug":"1800-chinese-troops-camping-at-doklam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बौखलाए 'ड्रैगन' ने एक बार फिर डोकलाम पर चली चाल, 1800 चीनी सैनिकों ने डाला डेरा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बौखलाए 'ड्रैगन' ने एक बार फिर डोकलाम पर चली चाल, 1800 चीनी सैनिकों ने डाला डेरा
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Mon, 11 Dec 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
डोकलाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के लगभग 1600 से 1800 सैनिकों ने सिक्किम-भूटान-तिब्बत के नजदीक डोकलाम में डेरा डाल लिया है। चीन यहां पर अपने दो हेलीपैड बना रहा है। यह काफी ऊंचाई वाला क्षेत्र है सर्दियों का सामना करने के लिए चीन यहां पर हेलीपैड, सड़क निर्माण, दुकान निर्माण और सैनिकों के ठहरने की व्यवस्था कर रहा है।
सूत्रों के मुताबिक चाइना की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) डोकलाम में सड़क निर्माण करा रही है। वहां आर्मी के जवान तैनात हैं। बता दें कि सिक्किम के डोकलाम में 73 दिन तक चले टकराव को देखते हुए सेना ने चीन सीमा से लगते इलाकों में सड़क निर्माण में तेजी लाने का फैसला किया गया। इसका मकसद आपातकालीन स्थिति में सैनिकों को जल्द से जल्द सीमा तक पहुंचाना है। इस काम का जिम्मा उसने इंजीनियर्स कोर को सौंपा है।
पढ़ें- चीन ने फिर बढ़ाई भारत की चिंता, ब्रह्मपुत्र की बजाय तिब्बत की नदियों पर बनाएगा और बांध

28 अगस्त को खत्म हो गया था डोकलाम विवाद
डोकलाम
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इंजीनियर्स कोर (सीओई) पहले ही इसके लिए कई अहम कदम उठा चुका है। इसमें पहाड़ काटने और सड़क निर्माण के विभिन्न उपकरणों और नए संस्करणों के आदेश दिए जा चुके हैं। इसके अलावा सैनिकों की तीव्र आवाजाही के लिए असाल्ट ट्रैक की खरीद की जा रही है।
गौरतलब है कि चीन की सेना द्वारा विवादित क्षेत्र में सड़क निर्माण को भारतीय सैनिकों के रोकने के बाद 16 जून से डोकलाम में 73 दिनों तक भारत और चीन के सैनिकों के बीच गतिरोध बना रहा। यह गतिरोध 28 अगस्त को खत्म हुआ था।