फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   180 deaths after coronavirus vaccination till March 31 and 75 percent within 3 days

कोरोना: टीकाकरण के दुष्प्रभावों पर हो रहा शोध, 31 मार्च तक 180 लोग गंवा चुके हैं जान

Fri, 09 Apr 2021 08:21 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 09 Apr 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
180 deaths after coronavirus vaccination till March 31 and 75 percent within 3 days
भारत में कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई (फाइल)

राष्ट्रीय एईएफई (टीकाकरण के बाद गंभीर प्रतिकूल प्रभाव) समिति के सामने दी गई एक प्रेजेंटेशन में सामने आया है कि 31 मार्च तक टीकाकरण करवाने के बाद 180 लोगों की मौत दर्ज की गई थी। इनमें से करीब 75 फीसदी लोगों की मौत टीका लगवाने के तीन दिन के अंदर हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 31 मार्च तक देश में कोरोना वायरस रोधी वैक्सीन लगवाने के तीन दिन के अंदर 93 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा टीकाकरण के बाद 276 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। वहीं, 55 लोगों में टीकाकरण के बाद गंभीर प्रतिकूल प्रभाव दिखाई दिए।
विज्ञापन


प्रतिकूल प्रभावों के करीब 700 मामलों पर नजर
इसके साथ ही भारत टीकाकरण के बाद सामने वाले गंभीर प्रतिकूल प्रभाव वाले करीब 700 मामलों की समीक्षा कर रहा है। यह कदम ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका का टीका लगाए जाने के बाद दुनिया भर में सामने आई रक्त में असामान्य तरह के थक्के बनने की घटनाओं के बाद लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एईएफई समिति के एक सदस्य ने इस बारे में कहा कि यूरोपीय नियामक और विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के आधार पर हम चिंता पैदा करने वाले ऐसे मामलों पर नजर बनाए हुए हैं। भारत में विशेषज्ञ कोविशील्ड और कोवैक्सीन, दोनों के गंभीर प्रतिकूल प्रभावों पर नजर रख रहे हैं।

आंकड़े: टीका लगवाने के बाद क्या रही स्थिति

  • टीका लगवाने के चार से सात दिन के अंदर 18 लोगों की मौत हुई और 15 लोग अस्पताल में भर्ती करवाए गए। चार लोगों में गंभीर प्रतिकूल प्रभाव दिखे। 
  • टीकाकरण के आठ से 28 दिन के बीच 11 लोगों की मौत हुई और 13 लोग अस्पताल में भर्ती हुए। इस अवधि में चार लोगों में गंभीर प्रतिकूल प्रभाव दिखाई दिए। 
  • टीका लगवाने के 28 दिन बाद एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई और न ही किसी में गंभी प्रतिकूल असर दिखा। केवल एक को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed