फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   18 Indians kidnapped by pirates from commercial vessel near Nigerian coast have been released

नाइजीरिया के तट के पास समुद्री डाकुओं की कैद से छुड़ाए गए 18 भारतीय

Mon, 23 Dec 2019 10:01 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 23 Dec 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
18 Indians kidnapped by pirates from commercial vessel near Nigerian coast have been released
प्रतीकात्मक तस्वीर

नाइजीरिया के समुद्री तट के पास एक वाणिज्यिक पोत से समुद्री डाकुओं द्वारा तीन दिसंबर को अपहृत किए गए 18 भारतीयों को छुड़ा लिया गया है। यह जानकारी रविवार को नाइजीरिया में भारतीय मिशन ने दी। समुद्री डाकुओं के समूह ने बोन्नी द्वीप के पास हांगकांग के झंडे वाले पोत से भारतीय नागरिकों का अपहरण कर लिया था।

विज्ञापन


नाइजीरिया में भारतीय मिशन ने ट्वीट किया, 'नाइजीरियाई नौसेना और पोत परिवहन कंपनी ने तीन दिसंबर को एमटी नेव कॉन्स्टोलेशन से बंधक बनाए गए 18 भारतीय नागरिकों को छुड़ाए जाने की पुष्टि की है। उन्हें सुरक्षित छुड़ाने में योगदान देने वालों का शुक्रिया।'
विज्ञापन

 



मिशन ने भारतीयों के अपहरण का मामला नाइजीरियाई सरकार के सामने उठाया था। क्षेत्र में समुद्री गतिविधियों पर नजर रखने वाली वैश्विक एजेंसी ‘एआरएक्स मैरीटाइम’ के अनुसार पोत पर समुद्री डाकुओं ने तीन दिसंबर को कब्जा कर लिया था और 18 भारतीयों समेत 19 लोगों का अपहरण कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed