फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   18 Indian sailors stranded in Yemen's Nishtun port return to India

वतन वापसी: निश्तुन बंदरगाह में फंसे 18 भारतीय वापस आए, भारत सरकार को कहा-थैंक्यू; पढ़ें पूरा मामला

Sat, 23 Sep 2023 10:28 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 23 Sep 2023 10:28 PM IST
सार

यमन के निश्तुन बंदरगाह में फंसे 18 भारतीय नाविक आज वतन लौट आए हैं। वहां फंसे पलाश गिरी ने कहा, भारत सरकार के प्रयासों से हमारी जान बची है। घर लौटकर बेहद खुशी महसूस हो रही है।

विज्ञापन
18 Indian sailors stranded in Yemen's Nishtun port return to India
यमन में फंसे भारतीय नाविक भारत लौट आए - फोटो : ANI

विस्तार

यमन के निश्तुन बंदरगाह में फंसे 18 भारतीय नाविक आज वतन लौट आए हैं। पिछले कुछ हफ्तों से 18 भारतीय नाविक यमन के निश्तुन बंदरगाह में फंसे थे। ये सभी 18 नाविक मुंबई लौट आया हैं। यमन के निश्तुन बंदरगाह से बचाए गए भारतीय नाविकों में से पलाश गिरी ने कहा, हमारा जहाज 21 जून को वहां फंस गया था। कुल मिलाकर 18 भारतीय सदस्य थे। यमन सरकार ने हमारा जहाज और पासपोर्ट जब्त कर लिया था। हमने इसकी सूचना भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय को दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हमें तुरंत भारतीय दूतावास से मदद मिली। हमें अपने वतन वापस आकर बहुत खुशी हो रही है। हमे तो ये भी नहीं पता था कि हम कितने समय तक वहां फंसे रहेंगे। हमारी रक्षा करने के लिए हम भारत सरकार को धन्यवाद कहना चाहते हैं।
विज्ञापन

 

वहीं भारत ने एक्स के जरिए यमन सरकार और सभी भारतीय मित्रों को मदद करने के लिए धन्यवाद कहा। साथ ही कहा, रियाद और जिबूती में भारतीय दूतावासों के प्रयासों से पिछले कुछ हफ्तों से निश्तुन बंदरगाह में फंसे नाविकों की वतन वापसी हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed