{"_id":"57bcc3e04f1c1bf654d50dd2","slug":"18-crores-cocaine-seized-from-woman-s-bag","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के बैग से 18 करोड़ का कोकीन बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महिला के बैग से 18 करोड़ का कोकीन बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, महाराजगंज
Updated Wed, 24 Aug 2016 04:54 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काठमांडू से दिल्ली जा रही बस से एसएसबी जवानो ने एक महिला के बैग से तीन किलो उच्च कोटि का कोकीन बरामद किया है। बरामद कोकीन की कीमत करीब 18 करोड़ आंकी गई। मंगलवार को देर रात नेपाल बार्डर पर जांच के दौरान एसएसबी जवानों को यह सफलता मिली। एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि महिला से पूछ ताछ की जा रही है।
विज्ञापन
दिल्ली से काठमांडू तथा काठमांडू से दिल्ली से मैत्री बस का संचालन हो रहा है। मंगलवार को काठमांडू से नेपाली बस नंबर बा 3 ख 9248 सोनौली के रास्ते दिल्ली जा रही थी। बस सोनौली सीमा को रात दस बजे पार कर रही थी। यहां एसएसबी जवानों ने बस की तलाशी ली।
विज्ञापन
इस दौरान एक भारतीय महिला के बैग से तीन किलो कोकीन बरामद हुआ। एसएसबी जवानों ने बताया कि पूछताछ में महिला ने बताया कि कोकीन को दिल्ली वाया मणिपुर ले जाया जाना था। एसएसबी ने महिला को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। मालूम हो कि अभी कुछ दिन पूर्व ही इस सीमा पर दिल्ली जा रही बस से एक विदेशी महिला के बैग से अमरिकन कोकीन बरामद हुआ था। जिसकी भी कीमत करोड़ों में थी।
विज्ञापन