{"_id":"5e1a53308ebc3e879d4203af","slug":"18-candidates-name-discussed-in-congress-election-committee-meeting-for-delhi-elections-sources","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में 18 उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा, पहली सूची जल्द: सूत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में 18 उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा, पहली सूची जल्द: सूत्र
Sun, 12 Jan 2020 04:28 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 12 Jan 2020 04:28 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में 18 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की गई। सूत्रों ने कहा कि शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने यह भी कहा कि दिल्ली चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की अगली बैठक 14 जनवरी को होनी है। दिल्ली में आठ फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे, जबकि 11 फरवरी को मतगणना होगी। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने कहा कि चुनाव अधिसूचना 14 जनवरी को जारी की जाएगी। उम्मीदवारों के नामांकन की अंतिम तिथि 21 जनवरी है, नामांकन की जांच 22 जनवरी को होगी और उम्मीदवारी की नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी तय की गई है।
विज्ञापन
2015 के विधानसभा चुनावों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी, आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटें जीती थीं जबकि भाजपा केवल तीन सीट जीतने में कामयाब हो पाई थी। 1998 से 2013 के बीच दिल्ली में 15 साल तक सत्ता में रही कांग्रेस पिछले विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।