फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   17th loksabha: JDU distances from bjp while bjd comes close to saffron party

17वीं लोकसभा: विपक्ष तहस-नहस, जदयू दूर हुई तो बीजद ने की भरपाई

Wed, 07 Aug 2019 09:51 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 07 Aug 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
17th loksabha: JDU distances from bjp while bjd comes close to saffron party
संसद भवन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

सत्रहवीं लोकसभा के पहले ही सत्र ने देश की राजनीति को नई दशा से दी। भाजपा के दांव से अविश्वसनीय ढंग से विपक्षी एकता तार-तार हो गई। राज्यसभा में बेहद अप्रत्याशित ढंग से पार्टी अपने मूल एजेंडे से जुड़े बिल को बड़ी आसानी से कानूनी जामा पहनाने में कामयाब हो गई। इस सत्र में सहयोगी जदयू भाजपा से दूर हुई तो पार्टी ने इसकी भरपाई बीजद से कर ली। हालांकि बीजद के अलावा वाईएसआर कांग्रेस और टीआरएस के रुख ने उच्च सदन का सारा समीकरण ही उलट पलट कर रख दिया।

विज्ञापन


सत्र शुरू होने से पहले अनुच्छेद 370 निरस्त होना तो दूर किसी ने तीन तलाक बिल के इतनी आसानी से कानूनी जामा पहनने की कल्पना तक नहीं की थी। राजग का सहयोगी जदयू ही इस बिल के खिलाफ था। हालांकि उच्च सदन का समीकरण एकाएक ऐसा बदला की भाजपा अपने एजेंडे से जुड़े सभी बिलों को कानूनी जामा पहनाने में कामयाब हो गई। तीन तलाक, मानवाधिकार संरक्षण संशोधन, गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम संशोधन बिल ही नहीं अंतिम हफ्ते में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का संकल्प के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर पुनगर्ठन बिल पर भी उच्च सदन की मुहर लग गई।
विज्ञापन


तीन दलों के अप्रत्याशित समर्थन ने बदला नजारा

अहम मौकों पर वाईएसआर कांग्रेस, बीजद और टीआरएस (कुल 15 सांसद) के समर्थन ने राज्यसभा का नजारा बदल कर रख दिया। कई मौकों पर सहयोगी जदयू के विरोध के बावजूद भाजपा ने इन तीन दलों के सहारे उच्च सदन में अहम बिलों पर मुहर लगाने में कामयाबी हासिल की। बीजद ने सभी मौके पर सरकार के पक्ष में वोट किया तो बाकी दो दलों ने कभी समर्थन तो कभी वॉकआउट कर सरकार के लिए सहज स्थिति पैदा की। इन्हीं दलों के समर्थन के सहारे पार्टी अपने कोर एजेंडे से जुड़े सभी अहम बिलों को कानूनी जामा पहनाने में सफल रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed