फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   17th Lok Sabha work report of current and all six sessions here is all you need to know in Hindi

17वीं लोकसभा: छठे सत्र में 21.14 घंटे हुआ काम तो बर्बाद हुए 74.46 घंटे, जानिए सभी छह सत्रों का पूरा कामकाज

Thu, 12 Aug 2021 06:18 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 12 Aug 2021 06:18 AM IST
सार

विपक्षी सांसदों के भारी हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई। इसी के साथ सदन में मानसूत्र सत्र की कार्यवाही तय समय से दो दिन पहले ही खत्म हो गई। इस रिपोर्ट में पढ़िए कि विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ा 17वीं लोकसभा के छठे सत्र के दौरान कितने घंटे काम हुआ, कितना समय बर्बाद हुआ, कौन-कौन से विधेयक पारित किए गए और 17वीं लोकसभा से कामकाज से संबंधित सभी जानकारियां। 

विज्ञापन
17th Lok Sabha work report of current and all six sessions here is all you need to know in Hindi
17वीं लोकसभा के छठे सत्र में आयोजित हुईं केवल 17 बैठकें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

17वीं लोकसभा का यह छठा सत्र था। इसकी शुरुआत 19 जुलाई को हुई थी और यह तय तारीख 13 अगस्त से दो दिन पहले ही समाप्त हो गया। इस दौरान कुल 17 बैठकें हुईं। कुल छह सत्रों में सबसे कम बैठकों वाला यह दूसरा सत्र है। पहले सत्र में 37 बैठकें आयोजित हुई थीं। दूसरे सत्र में यह संख्या 20, तीसरे सत्र में 23, चौथे सत्र में 10 और पांचवें सत्र में 24 रही।  

विज्ञापन


इस दौरान कुल 21 घंटे और 14 मिनट ही बैठकें चलीं। यह आंकड़ा अब तक के सभी छह सत्रों में सबसे कम है। बता दें कि लोकसभा के पहले सत्र में बैठकों का कुल समय 280 घंटे था। दूसरे सत्र में यह आंकड़ा 130.45, तीसरे सत्र में 110.15, चौथे सत्र में 60 और पांचवें सत्र में 132 घंटे रहा था। 

विज्ञापन

74 घंटे 46 मिनट का समय बर्बाद हुआ

इस सत्र में बाधाओं और जबरन स्थगन के चलते कुल 74 घंटे 46 मिनट का समय बर्बाद हुआ। यह आंकड़ा भी 17वीं लोकसभा के सभी छह सत्रों में सबसे अधिक है। लोकसभा सचिवालय के आंकड़ों के अनुसार लोकसभा के पहले और पांचवें सत्र में समय की बिल्कुल बर्बादी नहीं हुई थी। दूसरे सत्र में छह घंटे 39 मिनट समय बर्बाद हुआ था। वहीं, तीसरे सत्र में यह समय 30 घंटे तीन मिनट और चौथे सत्र में तीन घंटे 51 मिनट था। 

13 विधेयक पेश हुए और 20 पारित हुए
इस सत्र में सरकार ने लोकसभा में कुल 13 विधेयक पेश किए और 20 विधेयक पारित हुए। यानी कि सात विधेयक बिना चर्चा के ही पारिए कर दिए गए। 17वीं लोकसभा के बाकी सत्रों की बात करें तो पहले सत्र में 33 विधेयक पेश हुए थे और 35 पारित हुए थे। दूसरे में 18 पेश हुए थे और 14 पारित हुए थे। तीसरे सत्र में 18 पेश हुए थे और 15 पारित हुए थे। चौथे सत्र में 16 विधेयक पेश हुए थे और 25 पारित हुए थे। पांचवें में 17 पेश हुए थे और 18 विधेयक पारित हुए थे। 

नियम 317 के तहत उठाए 331 मामले

नियम 317 के तहत कुल 331 मामले उठाए गए। 17वीं लोकसभा के पहले सत्र में नियम 317 के तहत सबसे ज्यादा 488 मामले उठाए गए थे। दूसरे सत्र में यह संख्या 364, तीसरे सत्र में 399, चौथे सत्र में 183 और पांचवें सत्र में 405 रही थी।

बता दें कि नियम 377 में प्रावधान है कि यदि कोई सदस्य सदन के ध्यान में कोई ऐसा मामला लाना चाहता है जो व्यवस्था का विषय न हो, तो इसके लिए उसे सचिव को लिखित नोटिस देना होता है। इसमें मामले का स्पष्ट और सटीक रूप से उल्लेख होना चाहिए। सदस्य को इसे उठाने की अनुमति तभी दी जा सकती है जब अध्यक्ष ने सहमति दे दी हो। इसका समय और तारीख अध्यक्ष तय करता है।

विज्ञापन

शून्य काल के दौरान ऐसी रही स्थिति

छठे सत्र में लोकसभा में शून्य काल के दौरान तत्काल सार्वजनिक महत्व का एक भी मामला नहीं उठाया गया। 17वीं लोकसभा के पहले सत्र में शून्य काल के दौरान तत्काल सार्वजनिक महत्व के कुल 1066 मामले उठाए गए थे। दूसरे सत्र में यह आंकड़ा 934 रहा था। वहीं, तीसरे सत्र में ऐसे मामलों की संख्या 436, चौथे सत्र में 370 और पांचवें सत्र में 583 रही थी। 

नियम 193 के तहत एक भी चर्चा नहीं हुई। मंत्रियों की ओर से कुल 52 बयान दिए गए। इसके अलावा इस सत्र में संसदीय समितियों की ओर से कुल 60 रिपोर्ट पेश की गईं। 17वीं लोकसभा के पहले सत्र में एक भी रिपोर्ट नहीं पेश की गई थी। दूसरे सत्र में यह संख्या 48, तीसरे सत्र में 58, चौथे सत्र में दो और पांचवें सत्र में 171 रही थी। 

सवाल-जवाब की संख्या कुछ ऐसी रही

लोकसभा के छठे सत्र में 320 चिह्नित प्रश्न स्वीकार किए गए। इनमें से 66 सवालों का मौखिक रूप से उत्तर दिया गया। वहीं, स्वीकार किए गए गैर चिह्नित सवालों की संख्या 3680 रही। चिह्नित प्रश्नों की बात करें तो पहले सत्र में 500 सवाल स्वीकार गए थे और 183 का मौखिक उत्तर दिया गया था। दूसरे सत्र में यह आंकड़ा 380 और 140 का रहा था। तीसरे सत्र में यह संख्या 420 और 98, पांचवें सत्र में 440 और 84 रही थी। चौथे सत्र में दोनों आंकड़े शून्य रहे थे। 

छठे सत्र के दौरान कोरोना वायरस महामारी के कारण आगंतुकों को आगंतुक गैलरी में आने की अनुमति नहीं दी गई थी। 

विपक्षी सांसदों ने जमकर काटा हंगामा

17वीं लोकसभा का छठा सत्र पूरी तरह विपक्ष के हंगामे के नाम रहा। पेगासस जासूसी मुद्दा, किसान आंदोलन और महंगाई ऐसे विषय रहे जिनके विरोध में विपक्ष के व्यवहार के चलते कार्यवाही को कई बार स्थगित करना पड़ा। स्पीकर के आसन की ओर कागज के टुकड़े फेंके जाने समेत इस दौरान कई घटनाएं ऐसी हुईं जिन्होंने लोकसभा की गरिमा को ठेस पहुंचाई। विपक्षी दल पेगासस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सदन में चर्चा की मांग कर रहे थे।

छठे सत्र में पेश किए गए ये 13 विधेयक

पेश किए गए विधेयक पेश करने की तारीख
अंतरदेशीय पोत विधेयक, 2021 22 जुलाई
आवश्यक रक्षा सेवा विधेयक, 2021 22 जुलाई
दिवाला और दिवालियापन संहिता (संशोधन) विधेयक, 2021 26 जुलाई
विनियोग (नंबर 4) विधेयक, 2021 28 जुलाई
विनियोग (नंबर 3) विधेयक, 2021 28 जुलाई
एनसीआर और आसपास के क्षेत्र में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग विधेयक, 2021 30 जुलाई
सामान्य बीमा व्यवसाय (राष्ट्रीयकरण) संशोधन विधेयक, 2021 30 जुलाई
न्यायाधिकरण सुधार विधेयक, 2021 02 अगस्त
केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2021 05 अगस्त
कराधान कानून (संशोधन) विधेयक, 2021 05 अगस्त
राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग (संशोधन) विधेयक, 2021 09 अगस्त
भारतीय चिकित्सा प्रणाली के लिए राष्ट्रीय आयोग (संशोधन) विधेयक, 2021 09 अगस्त
संविधान (127वां संशोधन) विधेयक, 2021 09 अगस्त

किस तारीख में पारित हुआ कौन सा विधेयक

पारित किए गए विधेयक पारित करने की तारीख
फैक्टरिंग विनियमन (संशोधन) विधेयक, 2020 26 जुलाई
राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी संस्थान उद्यमिता और प्रबंधन विधेयक, 2021 26 जुलाई
दिवाला और दिवालियापन संहिता (संशोधन) विधेयक, 2021 28 जुलाई
विनियोग (नंबर 4) विधेयक, 2021 28 जुलाई
विनियोग (नंबर 3) विधेयक, 2021 28 जुलाई
भारतीय हवाईअड्डा आर्थिक नियामक प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, 2021 29 जुलाई
अंतरदेशीय पोत विधेयक, 2021 29 जुलाई
सामान्य बीमा व्यवसाय (राष्ट्रीयकरण) संशोधन विधेयक, 2021 02 अगस्त
आवश्यक रक्षा सेवा विधेयक, 2021 03 अगस्त
न्यायाधिकरण सुधार विधेयक, 2021 03 अगस्त
एनसीआर और आसपास के क्षेत्र में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग विधेयक, 2021 04 अगस्त
नारियल विकास बोर्ड (संशोधन) विधेयक, 2021 04 अगस्त
कराधान कानून (संशोधन) विधेयक, 2021 06 अगस्त
केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2021 06 अगस्त
सीमित देयता भागीदारी (संशोधन) विधेयक, 2021 09 अगस्त
जमा बीमा और ऋण गारंटी निगम (संशोधन) विधेयक, 2021 09 अगस्त
संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक, 2021 09 अगस्त
संविधान (127वां संशोधन) विधेयक, 2021 10 अगस्त
राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग (संशोधन) विधेयक, 2021 10 अगस्त
भारतीय चिकित्सा प्रणाली के लिए राष्ट्रीय आयोग (संशोधन) विधेयक, 2021 10 अगस्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed