फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   177 helmetless and not wearing seatbelts riders died per day in india in 2017

हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने के कारण भारत में हर दिन 177 लोगों की हो जाती है मौत

Tue, 09 Oct 2018 11:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 09 Oct 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
177 helmetless and not wearing seatbelts riders died per day in india in 2017
बिना हेलमेट के बाइक सवार - फोटो : अमर उजाला

भारत में बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल चलाना आजकल का फैशन बन गया है, जिसकी वजह से हर साल सड़क हादसों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2017 में बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल चलाने वाले कम से कम 98 लोग रोजाना मारे गए, जबकि बिना सीट बेल्ट लगाए कार चलाने वाले 79 लोग हर दिन मौत के मुंह में समा गए। 

विज्ञापन


गाड़ी चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल भी बहुत खतरनाक होता है। इसकी वजह से भी पिछले साल करीब 9 लोग प्रति दिन मारे गए हैं। 

राज्य पुलिस और परिवहन विभागों द्वारा दिए गए आंकड़ों के आधार पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने ये रिपोर्ट जारी की है। हालांकि, 2016 के आंकड़ों को देखें तो 2017 में सड़क हादसों में हुई मौतों की संख्या में थोड़ी कमी जरूर आई है। 2016 में सड़क हादसों में करीब 1.51 लाख लोगों की मौत हुई थी, जबकि 2017 में यह घटकर 1.48 लाख हो गई। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, सेफ्टी गियर या उपकरणों का उपयोग करने में विफलता के कारण सड़क हादसों में मरने वाले लोगों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। 2017 में सड़क हादसे के दौरान हेलमेट न होने के कारण करीब 36,000 लोगों की मौत हुई है, जबकि 2016 में ये आंकड़ा 10,135 था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना हेलमेट गाड़ी चलाने के कारण तमिलनाडु में सबसे ज्यादा मौतें 

इस मामले में तमिलनाडु सबसे आगे है। यहां हेलमेट न होने के कारण सड़क हादसों में 5,211 लोगों की मौत हुई है, जबकि इस तरह के हादसों के मामले में उत्तर प्रदेश (4,406) दूसरे पायदान पर और तीसरे पायदान पर मध्य प्रदेश (3,183) है। 

सीट बेल्ट न लगाने के कारण कर्नाटक में सबसे ज्यादा मौतें  

सीट बेल्ट न लगाने के कारण हुई मौतों के मामलों में कर्नाटक पहले स्थान पर है। यहां इसके कारण 4,035 लोगों की मौत हुई है, जबकि इस मामले में दूसरे पायदान पर तमिलनाडु (3,497) और उत्तर प्रदेश (2,897) तीसरे स्थान पर है। 

गाड़ी चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल खतरनाक

177 helmetless and not wearing seatbelts riders died per day in india in 2017
Using phone while driving

गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना बेहद खतरनाक होता है। इस छोटी सी गलती के कारण कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसे हादसों में सबसे ज्यादा जान गंवाने वाले लोगों के मामले में उत्तर प्रदेश (1,512) पहले स्थान पर है। 

इसके बाद महाराष्ट्र (282) का नंबर आता है और तीसरे पायदान पर ओडिशा (257) है। इस मामले में दिल्ली कापी पीछे है। यहां गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के कारण हर दिन 3 लोग मौत के शिकार हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed