{"_id":"5c744794bdec222b6e16da02","slug":"17-lakhs-names-removed-from-voters-list-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में मतदाता सूची से हटाए गए 17 लाख नाम, और हटने की संभावना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में मतदाता सूची से हटाए गए 17 लाख नाम, और हटने की संभावना
Tue, 26 Feb 2019 01:22 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
Voter List
एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने महाराष्ट्र में मतदाताओं की सूची में संशोधन के बाद 17 लाख नामों को हटा दिया है। उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ नाम कई बार पंजीकृत किए गए थे या संबंधित मतदाताओं की मौत हो चुकी थी और इनके नाम को सूची से हटाया नहीं गया था।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि आने वाले हफ्तों में अधिक नाम हटाए जाने की संभावना है, क्योंकि मतदाताओं के प्रमाणीकरण की प्रक्रिया चल रही है। यह एक सतत प्रक्रिया है, लेकिन लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले पिछले एक साल में इसमें तेजी आई है।
विज्ञापन