{"_id":"61a2f7a62b3bb114963b63e7","slug":"17-dead-5-injured-in-road-accident-in-west-bengal-nadia","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: नादिया में श्मशान घाट जा रहे 18 लोगों की दर्दनाक मौत, पीएम मोदी ने किया मुआवजे का एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: नादिया में श्मशान घाट जा रहे 18 लोगों की दर्दनाक मौत, पीएम मोदी ने किया मुआवजे का एलान
Sun, 28 Nov 2021 08:59 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 28 Nov 2021 08:59 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक हादसा घने कोहरे और वाहन की तेज रफ्तार के कारण हुआ।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में शनिवार रात हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब उत्तर 24 परगना के बगदा से शवों को लेकर 20 से अधिक लोग नवद्वीप श्मशान घाट की ओर जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि हंसखली थाना क्षेत्र के फूलबाड़ी में शव वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक हादसा घने कोहरे और वाहन की तेज रफ्तार के कारण हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की जांच चल रही है।
विज्ञापन
इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से प्रत्येक को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। पीएमओ ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने जताया दुख
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि नदिया जिले में सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से टकराने के बाद नदिया जिले में 18 लोगों की मौत और 5 अन्य लोगों के घायल होने की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ। मृतकों के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।