फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   17 April 2026 Major Events

आज के दिन: संसद के विशेष सत्र का दूसरा दिन, राज्यसभा के उपसभापति पद का चुनाव

Fri, 17 Apr 2026 03:39 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Fri, 17 Apr 2026 03:39 AM IST
सार

नमस्कार! आज है शक्रवार, 17 अप्रैल। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
 

विज्ञापन
17 April 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 17 अप्रैल 2026 को वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। आज संसद के विशेष सत्र का दूसरा दिन है। वहीं, राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए चुनाव होना है। 

विज्ञापन

 संसद के विशेष सत्र का दूसरा दिन
संसद के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है। आज  महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयकों के लिए मतदान किए जाएंगे। यह मतदान आज शाम 4 बजे शुरू होगा। दरअसल, महिला आरक्षण विधेयक 2023 में पास हो चुका है और इसे 2026 के बाद होने वाली जनगणना और परिसीमन के आधार पर लागू किया जाएगा। अब सरकार नए संसोधनों के साथ महिला आरक्षण को 2011 की जगनणना के आधार पर लागू करना चाहती है, जिससे इस आरक्षण को जल्द लागू किया जा सके। साथ ही लोकसभा सीटों की संख्या में लगभग 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी का भी प्रवधान है, जिससे कुल सीटें करीब 850 तक पहुंच सकती हैं। इनमें से 272 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी, जो कुल सीटों का एक-तिहाई हिस्सा है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए चुनाव
राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए शुक्रवार को  चुनाव होगा। सत्तारूढ़ एनडीए ने इस पद के लिए एक बार फिर हरिवंश को उम्मीदवार बनाया है। यह पद 9 अप्रैल को हरिवंश का कार्यकाल खत्म होने के बाद खाली हो गया था। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें दोबारा राज्यसभा के लिए मनोनीत किया। उन्होंने 10 अप्रैल को शपथ ली। हरिवंश बिहार से जदयू के सांसद रहे हैं और वे पहले भी दो कार्यकाल तक उपसभापति रह चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सदन में कई संवेदनशील और विवादित मुद्दों को संभाला है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

कोयला खदान नीलामी का 15वां दौर
कोयला मंत्रालय शुक्रवार को वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के 15वें दौर की शुरुआता करेगा। इसके साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत ऊर्जा सुरक्षा के लिए कोयला विषय पर बैठक आयोजित होगी। यह कार्यक्रम मुंबई में होगा और इसमें कोयला मंत्रालय के सचिव विक्रम देव दत्त मुख्य अतिथि होंगे। 

ऑस्ट्रिया के चांसलर का भारत दौरे का आखिरी दिन
ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर का भारत दौरे का आज आखिरी दिन है। वह चार दिन के दौरे पर भारत पहुंचे हैं। यह उनकी पहली आधिकारिक भारत और एशिया यात्रा है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर के बीच नई दिल्ली में एक अहम बैठक हुई। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर सहमति बनी। बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत और ऑस्ट्रिया के बीच आपसी रिश्तों को और मजबूत करना है।

नारी शक्ति वंदन रन का आयोजन
युवा मामले और खेल मंत्रालय शुक्रवार और शनिवार को सात प्रमुख शहरों में राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति वंदन रन का आयोजन करेगा।  #नारीशक्तिवंदन थीम पर आधारित यह आयोजन दिल्ली, कटक, पटना, मुंबई, इंदौर, बेंगलूरू और जयपुर में आयोजित की जाएगी। पटना और जयपुर में आयोजन 17 अप्रैल 2026 को निर्धारित है, जबकि बाकी शहरों - दिल्ली, कटक, मुंबई, इंदौर और बेंगलूरू - में यह दौड़ 18 अप्रैल 2026 को होगी। 

आईपीएल में गुजरात और कोलकाता के बीच मुकाबला
आईपीएल में शुक्रवार को गुजरात टाइटन्स  और कोलकाता नाइट राइडर्स  के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच में अहमदाबाद में शाम के 7:30 से शुरू होगा। गुजरात को अपने शुरुआती चार मुकाबलों में दो में जीत और दो में हार मिली है। वहीं, कोलकाता को अभी अपनी पहली जीत का इंतजार है। कोलकाता ने अब तक पांच मुकाबले खेले हैं। इनमें से चार में उसे हार का सामना करना पड़ा। वहीं, पंजाब के खिलाफ हुआ मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed