फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   16-year-old student from Bihar found hanging from ceiling fan in Kota Hindi News

Suicide In Kota: कोटा में नहीं थम रहा आत्महत्या सिलसिला, पंखे से लटका मिला बिहार का 16 वर्षीय छात्र

Sat, 21 Dec 2024 02:27 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 21 Dec 2024 02:27 AM IST
सार

कोटा में आईआईटी-जेईई की तैयारी कर रहा बिहार के 16 वर्षीय एक छात्र की शव पंखे से लटका मिला। मामले में पुलिस ने संदेह जताया है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। हालांकि, कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और इसके पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
16-year-old student from Bihar found hanging from ceiling fan in Kota Hindi News
कोटा में एक और छात्र ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान का कोटा आईआईटी-जेईई की तैयारी करने वाले छात्रों का दूसरा घर माना जाता है। जहां देशभर से छात्र आकर अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए आईआईटी-जेईई की तैयारी करते है। हां ये अलग बात है कि बीते इन सालों से कोटा अपने ऐसे ही छात्रों के आत्महत्याओं का कारण भी बनता जा रहा है। आय दिन किसी ना किसी छात्र की आत्महत्या की खबर सामने आती रहती है। जहां शुक्रवार को एक बार फिर आईआईटी-जेईई की तैयारी कर रहे एक छात्र का शव पंखे से लटका मिला। 
विज्ञापन


बता दें कि इस साल जनवरी से लेकर अब तक कोटा में आत्महत्या का यह 17वां मामला है। वहीं बात अगर बीते साल 2023 की करें तो कोटा भर में कोचिंग छात्रों द्वारा आत्महत्या के 26 मामले सामने आए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने आत्महत्या का जताया संदेह
मामले में पुलिस ने बताया कि आईआईटी-जेईई की तैयारी कर रहा बिहार का 16 वर्षीय लड़का शुक्रवार को कोटा शहर के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में अपने छात्रावास के कमरे में पंखे से लटका मिला। बता दें कि यह घटना तब हुई जब छात्रावास के कमरे में पंखे में आत्महत्या को रोकने के लिए एंटी-हैंगिंग डिवाइस लगी हुई थी। जानकारी के अनुसार पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। हालांकि, कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और नाबालिग द्वारा इस कदम के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैशाली जिले का रहने वाला था छात्र
वहीं छात्र की पहचना के बारे में विज्ञान नगर थाने के सर्किल इंस्पेक्टर मुकेश मीना ने बताया कि बिहार के वैशाली जिले का रहने वाला 16 वर्षीय 11वीं कक्षा का छात्र इस साल अप्रैल से कोटा में एक कोचिंग संस्थान में आईआईटी-जेईई की तैयारी कर रहा था। उन्होंने बताया कि लड़का शुक्रवार को अपने छात्रावास के कमरे में पंखे से लटका मिला।

नवंबर में भी एक छात्र ने दी थी जान
गौरतलब है कि बीते महीने में भी कोटा में तैयारी कर रहे मध्य प्रदेश के अन्नूपुर निवासी 18 वर्षीय विवेक कुमार ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में भी पुलिस का कहना था कि इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई। पुलिस उपाधीक्षक योगेश शर्मा ने बताया कि लड़के ने कथित तौर पर आधी रात के आसपास छठी मंजिल से छलांग लगा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed