फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   16 year old boy committed suicide in Gujarat

दर्दनाक: पहले गाना गाया फिर झूल गया फांसी के फंदे पर

Thu, 10 Jun 2021 12:30 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 10 Jun 2021 12:30 AM IST
सार

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।लड़के की उम्र 16 साल है। अब तक उसकी खुदकुशी करने की वजह पता नहीं चल पाई है।

विज्ञापन
16 year old boy committed suicide in Gujarat
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media

विस्तार

ऐसा पहली बार नहीं जब किसी ने मरते वक्त वीडियो शेयर किया है। अक्सर हम देखते हैं लोग फेसबुक लाइव पर भी खुदकुशी करते हैं। लेकिन गुजरात के वडोदरा में एक लड़के की खुदकुशी करने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

विज्ञापन


यहां लड़के ने पहले गाना गाया उसका वीडियो बनाया और फिर फांसी लगा ली। फिलहाल अब तक उसकी खुदकुशी करने की वजह पता नहीं चल पाई है। मरने से पहले वह 'जीने के लिए सोचा ही नहीं दर्द सवारने होंगे' गीत गा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक यह घटना वडोदरा के सनफार्म रोड की है। यहां के रहने वाले एक 16 वर्षीय लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के मुताबिक लड़का ज्वेलर्स की दुकान में काम करता था। लड़के के माता-पिता मजदूरी करते हैं और जब लड़के ने आत्महत्या की तो वह अकेला ही था, उसके माता-पिता काम पर गए थे। आत्महत्या करने से पहले उस लडके ने खुद का एक वीडियो बनाया और वीडियो में वो 'तुझसे नाराज नहीं जिंदगी हैरान हूं मैं' गीत गा रहा है।

रविवार को भी उसके परिवारवाले काम के लिए बाहर थे और जब वे घर लौटे तो उनका बेटा फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। बेटे को इस हाल में देखकर घरवालों के होश उड़ गए। मौके पर पुलिस को भी बुला लिया गया।


पुलिस ने मौके से बरामद लड़के का मोबाइल फोन और दूसरी चीजों को जांच के लिए भेज दिया है।  जब मृतक लड़के के मोबाइल फोन की जांच की गई तो उसका गाने वाला ये वीडियो सामने आया। जो आत्महत्या से पहले का बताया जा रहा है।अब पुलिस आत्महत्या के पीछे की वजह तलाश रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed