फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   16 percent more investment in the country despite Covid 19 pandemic

कोरोना के बावजूद देश में 16 फीसदी ज्यादा निवेश

Thu, 22 Oct 2020 01:09 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 22 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
16 percent more investment in the country despite Covid 19 pandemic
FDI - फोटो : फाइल फोटो

कोविड-19 संकट के बावजूद देश में 2020-21 के अप्रैल-अगस्त में 27.1 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आया है। यह 2019 की समान अवधि में आए 23.35 अरब डॉलर के निवेश से 16 फीसदी ज्यादा है। 

विज्ञापन


कुल एफडीआई 13 फीसदी बढ़कर 35.73 अरब डॉलर, जो किसी वित्त वर्ष के शुुरुआती पांच महीनों में सर्वाधिक
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बयान में कहा कि आलोच्य अवधि में पुनर्निवेश में आया कुल एफडीआई 13 फीसदी बढ़कर 35.73 अरब डॉलर रहा। यह किसी भी वित्त वर्ष के शुुरुआती पांच महीनों में सबसे ज्यादा है। 2019-20 के पहले पांच महीनों में 31.60 अरब डॉलर का निवेश आया था।
विज्ञापन


वहीं, देश में 2014-20 के दौरान कुल 358.29 अरब डॉलर का एफडीआई आया, जो 2008-14 के 231.37 अरब डॉलर से 55 फीसदी ज्यादा है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट में कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निवेश के लिए पसंदीदा गंतव्य बन गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


6 साल के सुधारों से बढ़ा है निवेश
मंत्रालय ने कहा, एफडीआई आर्थिक विकास को गति देने वाला प्रमुख तत्व है। यह बिना कर्ज के पूंजी जुटाने के महत्वपूर्ण स्रोत है। सरकार की ओर से पिछले छह साल में किए गए सुधारों से एफडीआई में तेजी आई है। इसके अलावा, उन नीतिगत बाधाओं को भी दूर किया है, जो देश में निवेश प्रवाह को बाधित कर रहे थे। निवेश को सुगम बनाने और कारोबार सुगमता के लिए भी कई कदम उठाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed