फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   19 people dead in private bus and truck collision near Avinashi town of Tirupur district Tamil Nadu

तमिलनाडु में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 20 लोगों की मौत, 20 घायल

Thu, 20 Feb 2020 10:47 AM IST
आसिम खान एएनआई, चेन्नई
एएनआई, चेन्नई Published by: आसिम खान Updated Thu, 20 Feb 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
19 people dead in private bus and truck collision near Avinashi town of Tirupur district Tamil Nadu
बस और ट्रक की टक्कर में कई लोगों की मौत - फोटो : ANI

तमिलनाडु में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तिरुपुर जिले के अविनाशी शहर के पास गुरुवार सुबह केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की बस और ट्रक की टक्कर में 20 लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। शवों को तिरुपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन




घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को किसी तरह बस से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा इतना भयानक था कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से ट्रक के नीचे आ गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

 


बताया जा रहा है कि बस कर्नाटक के बंगलूरू से केरल के एर्नाकुलम जा रही थी। अविनाशी के उप तहसीलदार ने बताया कि तिरुपुर जिले के अविनाशी शहर के पास केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की बस और ट्रक के बीच टक्कर में 20 लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस 48 सीटर थी और पूरी भरी हुई थी। जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त बस में सवार लोग सो रहे थे। अचानक हुई टक्कर में बस के अंदर से चीखों की आवाज आने लगीं। 

सीएम ने दिए आपातकालीन चिकित्सा के आदेश

मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने दुर्घटना के पीड़ितों को आपातकालीन चिकित्सा देखभाल प्रदान करने के लिए पलक्कड़ के जिला कलेक्टर को निर्देश दिया है। मृतक की पहचान करने की प्रक्रियाएं जारी हैं। तमिलनाडु सरकार और तिरुपुर के जिला कलेक्टर के सहयोग से सभी संभव राहत उपाय किए जाएंगे।
 
 

परिवहन मंत्री बोले- जांच करेंगे

बस-ट्रक की टक्कर पर केरल के परिवहन मंत्री एके ससीन्द्रन ने कहा कि केरल राज्य सड़क परिवहन निगम के वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। 20 लोग मारे गए और कई घायल हुए। केएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक एक जांच करेंगे और रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed