फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   16 new Rajya Sabha MPs have criminal history, YSR Congress has the richest MP

राज्यसभा के नए सांसदों में 16 हैं आपराधिक इतिहास वाले, वाईएसआर कांग्रेस के सबसे धनी

Wed, 24 Jun 2020 05:18 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 24 Jun 2020 05:18 AM IST
विज्ञापन
16 new Rajya Sabha MPs have criminal history, YSR Congress has the richest MP
राज्यसभा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

राज्यसभा 2020 में नए पहुंचे 62 सांसदों द्वारा दिए गए हलफनामों की जांच के बाद सामने आया है कि इसमें से 16 यानि 26 फीसदी पर गंभीर किस्म के आपराधिक मामले लंबित हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स ने विश्लेषण करके यह जानकारी सार्वजनिक की है।  

विज्ञापन


इसमें 62 सांसदों में से 16 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए गए हैं, जिनमें 11 पर हत्या, दुष्कर्म, हत्या का प्रयास और डकैती तक के मामले लंबित हैं। इसमें एक सांसद पर हत्या का मामला दर्ज है। 2 सांसदों ने अपने ऊपर हत्या के प्रयास के मामलों का खुलासा किया है।
विज्ञापन


3 सांसदों ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों से संबंधित मामले होने की जानकारी हलफनामे में दी है जबकि एक ने दुष्कर्म का मामला दर्ज होने की जानकारी दी है। इसमें भाजपा के 18 सांसदों में से 2, कांग्रेस के 9 सांसदों में से 3  एनसीपी के दोनों सांसद, वाईएसआईआर के 4 में से 2 और बीजेडीके 25 फीसदी,  तृणमूल कांग्रेस के 25 फीसदी , जेडीयू के 50 फीसदी, डीएमके 33 फीसदी, आरजेडी के 50 फीसदी, मध्यप्रदेश के 3 में से 1, राजस्थान के एक, झारखंड के 2 सांसदों ने अपने आपराधिक रिकॉर्ड का खुलासा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खासे अमीर भी हैं सांसद

इसके अलावा इन नए चुने गए सांसदों में 84 फीसदी यानि 52 करोड़पति हैं, जिसमें वाईएसआर कांग्रेस के अल्लाअयोध्यारामी रेड्डी 25,7775,79,180 रुपये की संपत्ति के साथ सबसे धनवान सांसद हैं। इसी पार्टी के 3,9683,96,198 रुपये की संपत्ति के साथ नाथवानी परिमल दूसरे सबसे अमीर सांसद हैं।

तीसरे नंबर पर कांग्रेस से भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया 3,79,03,29,144 रुपये की संपत्ति के साथ हैं। वहीं भाजपा के महाराजा संजाओबा लिसेम्बा की संपत्ति सबसे कम 5,48,594 रुपये है। इसी क्रम में भाजपा के ही अशोक गस्ती हैं उनकी संपत्ति केवल 19,40,048 रुपये है। तृणमूल कांग्रेस की अर्पिता घोष तीसरे स्थान पर हैं।

डॉक्टर से लेकर डिप्लोमाधारी तक

राज्यसभा के लिए चुनकर आए 48 फीसदी यानि 30 सांसदों ने अपनी आयु 31 वर्ष से 60 वर्ष के मध्य बताई है। 32 यानि 52 फीसदी सांसदों ने अपनी आयु 61 साल से 90 साल के मध्य घोषित की है। इस समूह में सबसे उम्रदराज माननीय एचडी देवगौड़ा होंगे। कर्नाटक से चुने गए गौड़ा की आयु 87 साल है।

जबकि सबसे कम उम्र के सांसद पश्चिम बंगाल से चुने गए 40 साल के मौसम नूर हैं। इस बार 62 सांसदों में केवल 8 यानि 13 फीसदी महिलाएं हैं। बात करें सांसदों की पढ़ाई की तो 6 सांसद डॉक्टर हैं, 10 सांसदों ने कक्षा 8 से 12 तक पढ़ाई की है। 31 सांसद स्नातक और 14 ने स्नातकोत्तर कर पढ़ाई करने का हलफनामा दिया है। एक सांसद डिप्लोमाधारी भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed