{"_id":"5780b90e4f1c1b62437f9f53","slug":"15-kerala-youths-go-missing-families-suspect-they-have-joined-isis","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"15 युवा देश से गायब, परिजनों को IS में शामिल होने का शक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
15 युवा देश से गायब, परिजनों को IS में शामिल होने का शक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 09 Jul 2016 02:28 PM IST
विज्ञापन
केरल के कासारागॉड और पलक्कड जिले से पांच युवतियों समेत 15 युवा गायब हो गए
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के कासारागॉड और पलक्कड जिले से पांच युवतियों समेत 15 युवा गायब हो गए हैं। ये सभी पिछले महीने मध्य एशिया पढ़ने गए थे और तब से इनका कोई पता नहीं चल पा रहा है। परिवार वालों को शक है कि कहीं ये युवा आईएसआईएस में न शामिल हो गए हों।
विज्ञापन
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने इस मामले की जांच के आदेश पुलिस को जल्द से जल्द करने के दे दिए हैं। इन युवाओं के परिवार वालों को अपने बच्चों की पिछले एक माह से कोई खोज-खबर नहीं मिल पाई है। अब उन्हें डर सता रहा है कि कहीं उन्हें भड़का कर आईएसआईएस का हिस्सा न बना लिया गया हो।
विज्ञापन
कासारागॉड जिले के पंचायत सदस्य वी पी पी मुस्तफा ने बताया कि ईद के दौरान दो लापता हुए युवाओं के माता-पिता को वाट्सऐप संदेश आया कि वो वापस नहीं आ रहे हैं। यह एक दैवीय नियम है और आप चाहे तो यहां आकर हमारे साथ शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
'हम अमेरिका के खिलाफ लड़ने के लिए आईएस में शामिल हो रहे'
अाईएस
- फोटो : file
एक दूसरे संदेश में लिखा गया था कि हम अमेरिका के खिलाफ लड़ने के लिए आईएस में शामिल हो रहे हैं। इस संदेश की गंभीरत को देखते हुए करूणाकरन के विधायक एम राजगोपालन और मुस्तफा ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को इस बाबत सूचना दी।
राजगोपाल ने पीटीआई को बताया कि जितने भी लोग गायब हुए हैं। सबके सब उच्च शिक्षित हैं और सभी की उम्र 30 साल से कम है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को लापता हुए युवाओं के परिवार वालों ने यह मामला हमारे सामने लाया।
गायब हुए हाकिम के पिता हफीसुद्दीन ने बताया कि एक महीने पहले उनका पुत्र घर छोड़कर गया था और आज तक उसकी कोई खबर नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि अगर वो एक अच्छा इंसान बनकर वापस लौटता है तो मैं उसका स्वागत करूंगा। यदि नहीं तो मैं उसका मरा हुआ शरीर भी नहीं देखना चाहूंगा।