फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   15 january 2026 major events

आज के दिन: महाराष्ट्र के 29 नगर निकायों के लिए मतदान और अंडर-19 विश्व कप की होगी शुरुआत

Thu, 15 Jan 2026 06:06 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 15 Jan 2026 06:06 AM IST
सार

नमस्कार! आज है गुरुवार, 15 जनवरी। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
15 january 2026 major events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 15 जनवरी 2026 को माघ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीएसपीओसी के 28वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। वहीं, गुरुवार को अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप की शुरुआत भी होगी। 

विज्ञापन

सीएसपीओसी का 28वें संस्करण का उद्घाटन
शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से। वे गुरुवार सुबह संसद भवन परिसर के संविधान सदन के प्रतिष्ठित सेंट्रल हॉल में कॉमनवेल्थ स्पीकर्स एंड प्रेसाइडिंग ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस (CSPOC) के 28वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर वे सम्मेलन में मुख्य संबोधन भी देंगे। इसमें संसदीय कामकाज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग, सांसदों पर सोशल मीडिया के प्रभाव, संसद की सार्वजनिक समझ को बढ़ाने के लिए रणनीतियों और मतदान से परे नागरिक भागीदारी आदि पर भी चर्चा की जाएगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति का तमिलनाडु दौरा
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन दो दिन के तमिलनाडु के दौरे पर हैं। इस दौरान वे गुरुवार को तिरुप्पुर में लोगों के साथ थाई पोंगल मनाएंगे।

विज्ञापन

महाराष्ट्र महानगर पालिका चुनाव
गुरुवार को महाराष्ट्र के छह संभागों की 29 महानगर पालिकाओं में चुनाव हो रहा है। सबसे ज्यादा चर्चा बीएमसी यानी बृहन्मुंबई महानगर पालिका की हो रही है। मुंबई जिले की बीएमसी के अलावा उसके पास के जिले ठाणे में छह महानगर पालिकाएं हैं तो कोंकण संभाग में कुल नौ महानगर पालिकाएं हैं। बीएमसी के सभी 227 वार्डों में 1.03 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालने के योग्य हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

जन नायकन फिल्म की रिलीज पर सुनवाई 
विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज से जुड़े मामले में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। दरअसल 9 जनवरी को मद्रास हाई कोर्ट ने एक सिंगल जज के उस आदेश पर रोक लगा दी थी, जिसमें केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को 'जन नायकन' को तुरंत सेंसर सर्टिफिकेट देने का निर्देश दिया गया था। इससे एक्टर से नेता बने विजय की फिल्म की रिलीज नहीं हो सकी थी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

पैन कार्ड मामले पर सुनवाई
गुरुवार को दो पैन कार्ड मामले पर सुनवाई होगी। सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की अपील पर सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी थी। दोनों को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सात साल की कैद और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

सेना दिवस पर जयपुर में कार्यक्रम


सेना दिवस के अवसर पर गुरुवार को जयपुर में भव्य सेना परेड होगी। इसमें भैरव बटालियन की पहली सार्वजनिक उपस्थिति भी होगी। 15 जनवरी 1949 को फील्ड मार्शल केएम करियप्पा ने भारतीय सेना के पहले भारतीय प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला था। यह भारत के इतिहास का एक महत्वपूर्ण पल था, क्योंकि यह दिन भारतीय सेना में स्वदेशी नेतृत्व की शुरुआत का प्रतीक बना। इसलिए हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप का आगाज
गुरुवार से आईसीसी अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप 2026 के 16वें संस्करण का आगाज हो रहा है।  इस बार यह दो अफ्रीकी देशों, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने जा रहा है। इसका फाइनल छह फरवरी को खेला जाएगा। यह मंच दुनिया को ऐसे कई खिलाड़ी देता रहा है, जो बाद में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बड़े सितारे बनते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 2024 में हुए पिछले संस्करण में भारत को हराकर खिताब जीता था। वहीं, भारत सबसे ज्यादा बार पांच यह खिताब जीत चुका है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

महिला प्रीमियर लीग 
डब्ल्यूपीएल में गुरुवार को यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा। यूपी वॉरियर्स की कप्तान मेग लैनिंग हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं। मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed