फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   15 foot long Cobra rescued from factory in Tamil Nadu Big News in Hindi

Tamil Nadu: फैक्ट्री में 15 फीट लंबा कोबरा मिलने से इलाके में फैली दहशत, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Fri, 17 Nov 2023 05:06 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 17 Nov 2023 05:06 AM IST
सार

संक्षेप में पढ़ें देश की राष्ट्रीय प्रमुख खबरें....

विज्ञापन
15 foot long Cobra rescued from factory in Tamil Nadu Big News in Hindi
Cobra rescued from factory - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिलनाडु के तेनकासी जिले में गुरुवार को एक निजी फैक्ट्री से 15 फीट लंबी कोबरा मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग एक टीम मौके पर पहुंची और कोबरा को बचाया। फैक्ट्री कदयम नगर पालिका क्षेत्र में है।

विज्ञापन


वन अधिकारी नीलगिरि जिले के गुडलूर और पंडालुर इलाकों में जंगली हाथियों की निगरानी कर रहे थे। इन दिनों यहां जंगली हाथी मानव बस्तियों में प्रवेश कर रहे हैं और क्षेत्रों में संपत्तियों और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। साथ ही क्षेत्र के निवासियों को हाथियों के खतरे का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

गुजरात में मामूली विवाद में महिला भाजपा नेता की हत्या, तीन गिरफ्तार
गुजरात के अमरेली जिले के धारी शहर में मामूली विवाद के बाद भाजपा की महिला नेता मधुबेन जोशी की उसके पड़ोसियों ने हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों रुशिक मेहता, जयओम मेहता और हरिओम मेहता को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक हिमकर सिंह ने बताया कि विवाद में भाजपा महिला नेता का बेटा रवि जोशी भी घायल हो गया। जोशी, पार्टी की अमरेली जिला इकाई की सचिव और धारी तालुका पंचायत के निर्वाचित सदस्य के रूप में काम कर चुकी हैं। 

दलों के चंदे का विवरण सीलबंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगा आयोग 
निर्वाचन आयोग भाजपा और कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के साझा किए गए चुनावी बॉन्ड  के विवरण को जुटा रहा है और इन्हें एक सील बंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगा। आयोग ने तीन नवंबर को पत्र भेजकर चुनावी बॉन्ड के जरिये दान प्राप्त करने वाली सभी पार्टियों से योजना की शुरुआत के बाद से अब तक प्राप्त दान का ब्योरा 15 नवंबर तक उसके समक्ष पेश करने को कहा था। सुप्रीम कोर्ट ने 2 नवंबर को निर्देश जारी कर आयोग से 30 सितंबर तक पार्टियों के चुनावी बॉन्ड से जुटाए गए धन का अपडेट विवरण मांगा था। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि भाजपा और कांग्रेस जैसे प्रमुख दलों समेत कई पार्टियों ने जानकारी साझा की है। विवरण को संकलित किया जा रहा है। 

विज्ञापन

असम में 16 करोड़ की हेरोइन जब्त मणिपुर के चार तस्कर गिरफ्तार 
असम के कार्बी आंगलोंग जिले में पुलिस ने दो अलग-अलग अभियानों में बृहस्पतिवार को 16 करोड़ रुपये हेरोइन जब्त की और चार लोगों को गिरफ्तार किया। कार्बी आंगलोंग के पुलिस अधीक्षक संजीब कुमार सैकिया ने बताया कि डिल्लई पुलिस स्टेशन क्षेत्र में दो स्थानों पर पेट्रोलिंग के दौरान दो अलग अलग वैन की तलाशी ली गई तो पहले वैन से 130 साबुन के डिब्बे से 1.652 किलोग्राम, तो दूसरे वैन से 28 साबुन के डिब्बे से 334.83 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। असम पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए सभी चार व्यक्ति मणिपुर के रहने वाले हैं। 

अनिल कुमार इथियोपिया में भारत के अगले राजदूत नियुक्त 
विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव अनिल कुमार राय को इथियोपिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि अनिल कुमार के जल्द ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है। मंत्रालय के अनुसार, इथियोपिया के साथ भारत के घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। भारत कभी भी इथियोपिया के हितों के प्रति शत्रुतापूर्ण नहीं रहा है।

असम के मंत्री को जान से मारने की धमकी, आरोपी हिरासत में
असम के कृषि मंत्री अतुल बोरा को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि वह शिवसागर जिले के बामुन मोरन गांव का निवासी है। सोशल मीडिया में एक पोस्ट में सिंह ने कहा कि पर्याप्त सबूतों के आधार पर व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

ड्रग्स तस्करी मामले में एनसीबी ने चार छात्र हिरासत में लिए
मादक पदार्थों की तस्करी के एक मामले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने ओडिशा के कोरपुट जिले से कॉलेज में पढ़ने वाले चार छात्रों और एक पंचायत समिति सदस्य को हिरासत में लिया है। चारों छात्र परबेडा इलाके में रहते है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि एनसीबी ने हाल ही में कुछ तस्करों को पकड़ा था। पूछताछ के दौरान तस्करों ने ओडिशा में छात्रों के साथ अपने संबंधों का खुलासा किया और बताया कि वे उन्हें नशीला पदार्थ मुहैया कराते थे।

चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मी की सीने में दर्द के बाद मौत
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव ड्यूटी में लगे एक कर्मचारी की बृहस्पतिवार को बैतूल शहर में सीने में दर्द के बाद मौत हो गई। मुलताई की सब डिविजनल मजिस्ट्रेट तृप्ति पटेरिया ने बताया कि मध्य प्रदेश स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में चौकीदार के रूप में कार्यरत और बूथ नंबर 123 पर चुनाव ड्यूटी पर तैनात भीमराव (55) को सीने में दर्द हुआ। पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। भीमराव के परिवार को उनके निधन के बारे में सूचित कर दिया गया है।

प्राचीनता से नवीनता तक का सफर खूबसूरत रंगों में पिरोया : हरदीप पुरी
केंद्रीय आवास व शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी ने बृहस्पतिवार को इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित करुणा जैन की ‘ वोमैनोयूव्रे ‘ सोलो आर्ट प्रदर्शनी देखी। उन्होंने प्रदर्शनी देखने के बाद कहा कि प्राचीनता से नवीनता तक ...थीम पर आधारित इस प्रदर्शनी में कलाकार ने हर विषय को बेहद ही खूबसूरती के साथ रंगों में पिरोया है। उन्होंने करुणा को भारतवर्ष की हजारों साल पुरानी ऐतिहासिक समृद्ध विरासत, इतिहास, संस्कृति, कला, संगीत के साथ-साथ प्रकृति, महिला सशक्तिकरण को बेहद ही खूबसूरती से कैनवास पर उतारने पर बधाई भी दी। 

मृत्युदंड और उम्रकैद में आपराधिक अपीलों में रिकॉर्ड की सॉफ्ट कॉपी पेश करने के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने मृत्युदंड और आजीवन कारावास से जुड़ी आपराधिक अपीलों में आवश्यक रूप से मांगे जाने वाले मूल रिकॉर्ड की सॉफ्ट कॉपी को शामिल करने के लिए संशोधन का सुझाव दिया है। शीर्ष अदालत ने गवाहों की गवाही को रिकॉर्ड पर पेश नहीं करने की प्रथा की भी निंदा की क्योंकि इससे अनावश्यक देरी होती है। जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस संजय करोल की पीठ ने पिछले हफ्ते दिए एक फैसले में कहा कि सॉफ्ट कॉपी की उपलब्धता से बार-बार स्थगन के मुद्दे का अंत होगा और अदालत को ऐसे रिकॉर्ड की बहुत तेज उपलब्धता की सुविधा मिलेगी। साथ ही इससे पर्यावरण के प्रति अधिक जागरूकता सुनिश्चित की जा सकेगी। सुप्रीम कोर्ट नियम, 2013 के नियम 5 के उप-नियम 2 और 3 के अनुसार, उम्रकैद या मृत्युदंड की सजा से जुड़ी आपराधिक अपीलों में मूल रिकॉर्ड की भौतिक प्रतियां मांगी जानी हैं। 

न्यायाधीश से बोले जेल में बंद मंत्री मल्लिक- सर मुझे जीने दीजिए 
राशन घोटाला मामले में जेल में बंद पश्चिम बंगाल के वन मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने न्यायाधीश से कहा, मुझे जीने दीजिए। मल्लिक को बृहस्पतिवार को बीमारी के चलते वर्चुअल कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई शुरू होते ही न्यायाधीश ने मल्लिक से उनका हालचाल जाना। इस पर ज्योतिप्रिय ने कहा कि शुगर 350 से अधिक है। हाथ-पैर काम नहीं कर रहे हैं। सर, मुझे जीने दीजिए। इस पर कोर्ट ने कहा कि आप वकील हैं। आपको कोर्ट की कार्यवाही की जानकारी होनी चाहिए। अगर आपको ज्यादा परेशानी हो रही है तो आप सेल में जा सकते हैं। ज्योतिप्रिय को ईडी ने 26 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed