फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   14 year old girl attaked with acid in Venkatachalam village of Nellore district accused in custody

Andhra Pradesh: पहले नाबालिग पर तेजाब से हमला किया, फिर गला काटा, हिरासत में लिया गया आरोपी

Wed, 07 Sep 2022 08:43 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावति Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 07 Sep 2022 08:43 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के वेंकटचलम गांव में एक 14 साल की नाबालिग पर व्यक्ति ने तेजाब से हमला किया और फिर उसका गला काट दिया। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
14 year old girl attaked with acid in Venkatachalam village of Nellore district accused in custody
acid attack

विस्तार

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के वेंकटचलम गांव में एक 14 साल की नाबालिग पर व्यक्ति ने तेजाब से हमला किया और फिर उसका गला काट दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। नेल्लोर जिले के एसपी विजय राव ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, इस घटना को कथित तौर पर किशोरी के दूर के रिश्तेदार ने सोमवार रात अंजाम दिया, जब वह घर पर अकेली थी। पीड़िता को नेल्लोर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मंगलवार को चेन्नई भेज दिया गया। आंध्र प्रदेश सरकार ने पीड़िता को पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। गुंटूर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक त्रिविक्रम वर्मा ने कहा, "हम एक सप्ताह के भीतर मामले में आरोप पत्र दाखिल करेंगे और इसकी त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करेंगे।"
विज्ञापन


नेल्लोर (ग्रामीण) के पुलिस उपाधीक्षक हरनाथ रेड्डी ने कहा कि हमलावर की पहचान नागराजू के रूप में की गई है। पुलिस अधिकारी ने आज यहां संवाददाताओं से कहा, “हमारी प्रारंभिक जांच से पता चला है कि किशोरी का यौन शोषण नहीं किया गया था। उसकी हालत अब स्थिर है।” उन्होंने बताया कि किशोरी की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी उसके घर पहुंचे और उसे खून से लथपथ पाया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद किशोरी को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी-हैदराबाद के छात्र ने लॉज से कूदकर दी जान
आईआईटी-हैदराबाद के 23 वर्षीय एक छात्र ने बुधवार को संस्थान के पास एक लॉज से कूदकर जान दे दी। वह इसी लॉज में रह रहा था। उसने हाल ही में संस्थान से बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी। पुलिस के मुताबिक, रात को वह छत पर गया जहां वह अस्थायी रूप से रह रहा था। बुधवार सुबह यहां से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह राजस्थान का रहने वाला था। फिलहाल यह नहीं पता चल पाया है कि उसने यह कदम क्यों उठाया। लॉज स्टाफ द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर धारा 174 सीआरपीसी (संदिग्ध मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed