फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   14 officers of Hindustan Copper Limited in Rajasthan trapped in mine due to lift failure

Rajasthan: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के 14 अधिकारी खदान में फंसे, लिफ्ट खराब होने से हादसा

Wed, 15 May 2024 03:54 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 15 May 2024 03:54 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, कोलिहान खदान में विजिलेंस टीम कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निरीक्षण करने के लिए कई सौ मीटर नीचे गई थी। जब वह ऊपर आने वाले थे तो शाफ्ट (पिंजरे) की एक रस्सी टूट गई, जिसके चलते खदान के अंदर निरीक्षण करने गए 14 अधिकारी फंस गए।  

विज्ञापन
14 officers of Hindustan Copper Limited in Rajasthan trapped in mine due to lift failure
खदान में हादसा (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजस्थान के नीम का थाना जिले में मंगलवार रात हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की एक सतर्कता टीम के 14 अधिकारी और सदस्य एक खदान में फंस गए। कर्मचारियों को अंदर-बाहर ले जाने के लिए इस्तेमाल की गई ऊर्ध्वाधर शाफ्ट में खराबी आने के चलते हादसा हुआ। एक खनन अधिकारी के मुताबित, अधिकारियों को खदान से बाहर निकालने के लिए अभियान शुरू हो गया है।  

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, कोलिहान खदान में विजिलेंस टीम कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निरीक्षण करने के लिए कई सौ मीटर नीचे गई थी। जब वह ऊपर आने वाले थे तो शाफ्ट (पिंजरे) की एक रस्सी टूट गई, जिसके चलते खदान के अंदर निरीक्षण करने गए 14 अधिकारी फंस गए।  

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही खेतड़ी से भाजपा विधायक धर्मपाल गुर्जर घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। विधायक गुर्जर ने कहा कि मैं चुनाव प्रचार के लिए हरियाणा गया था, लेकिन जैसे ही मुझे दुर्घटना की सूचना मिली तो मैं तुरंत वापस आ गया। मैंने फोन कर एसडीएम को मौके पर बुलाया। पूरा प्रशासन अलर्ट पर है। मौके पर 6-7 एंबुलेंस खड़ी हैं। बचाव दल भी रेस्क्यू अभियान में जुटा हुआ है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सभी खदान में फंसे लोगों के लिए दुआ कर रहे हैं। मुझे यकीन है कि सभी लोग सुरक्षित बाहर निकाल लिए जाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed