फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   14 month old boy miraculously survived after falling out from a window of his fourth floor residence

मुंबई: चौथी मंजिल से गिरा 14 महीने का बच्चा, पेड़ बना वरदान

Fri, 04 Jan 2019 01:55 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 04 Jan 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
14 month old boy miraculously survived after falling out from a window of his fourth floor residence
सांकेतिक तस्वीर

मुंबई के गोवंडी में गुरुवार सुबह एक 14 महीने का बच्चा चौथी मंजिल की स्लाइडिंग खिड़की से नीचे गिर गया लेकिन सौभाग्य से वह बच गया। इस बच्चे का नाम अथर्व बरकड़े है जिसे प्यार से श्री बुलाया जाता है। वह जमीन से फिसलकर खिड़की के बाहर एक पेड़ पर गिर गया। यह घटना बीएस देवांशी रोड पर स्थित गोपी किशन इमारत में सुबह 8.45 बजे घटित हुई।

विज्ञापन


गोपी किशन इमारत में बच्चे के पिता अजीत बरकड़े, पत्नी ज्योति, अपने माता-पिता, अपने दादा-दादी, चाचा-चाची और कजिन बहन के साथ रहते हैं। अथर्व की दादी मंगल ने कपड़े सुखाने के लिए लिविंग रूम की खिड़की खोल दी थी जिसमें कोई ग्रिल नहीं थी। उन्होंने इस बात पर ध्यान नहीं दिया कि खड़की ठीक तरह से बंद नहीं हुई है।
विज्ञापन


अचानक अथर्व जो लिविंग रूम में खेल रहा था वह खिड़की की तरफ भागा और वहां से नीचे गिर गया। मंगल ने कहा, 'हम यह महसूस करने में असफल रहे कि क्या हुआ है जब अथर्व लिविंग रूम में खेल रहा था। जब खिड़की की तरफ भागा और नीचे गिर गया।' अजीत ने तुरंत शोर मचाया और परिवार अथर्व को देखने के लिए नीचे उतरा लेकिन वह खिड़की के नीचे पेड़ पर अटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ ने हालांकि गिरावट के प्रभाव को कम कर दिया था। जब उसे उठाया गया तो अथर्व रो रहा था और परिवार उसे दो निजी अस्पतालों में लेकर गया। इसके बाद उसे मुलुंड के फोर्टिस अस्पताल लेकर पहुंचा। दोनों अस्पताल बच्चे को भर्ती नहीं कर पाए क्योंकि उनके पास उस समय पर्याप्त बाल चिकित्सा सुविधा नहीं थी। फिलहाल वह आईसीयू में भर्ती है।


वरिष्ठ इंस्पेक्टर शशिकांत माने ने कहा, 'बच्चा स्थिर लग रहा है। उसे होठों और एक पैर में चोट लगी है। पेड़ की वजह से हालांकि गिरने का प्रभाव कम हो गया।' यह परिवार जनवरी में गोपी किशन इमारत में शिफ्ट हुआ था। कुछ फ्लैट्स में अभी खिड़कियों पर ग्रिल लगाया जाना बाकी है। बरकड़े परिवार का उर्वरक, खाद और मिट्टी की सप्लाई का व्यापार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed