फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   14 June 2026 Major Events

आज के दिन: फ्रांस के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी, महिला टी20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान का मैच

Sun, 14 Jun 2026 06:01 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: Asmita Tripathi Updated Sun, 14 Jun 2026 06:01 AM IST
सार

नमस्कार! आज है रविवार, 14 जून। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
 

विज्ञापन
14 June 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 14 जून 2026 को जेष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी है। आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे। वहीं, आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा। 

विज्ञापन
Trending Videos

पीएम मोदी का फ्रांस दौरा

शुरुआत प्रधानमंत्री से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दौरे पर हैं। इस दौरान वह रविवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर नीस शहर की आधिकारिक यात्रा करेंगे। नीस में प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसमें दोनों नेता भारत-फ्रांस संबंधों के सभी पहलुओं की व्यापक समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी 14 से 16 जून तक अपने स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिको के निमंत्रण पर स्लोवाकिया की राजकीय यात्रा करेंगे। 1993 में स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह स्लोवाकिया की पहली यात्रा होगी। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और रॉबर्ट फिको के बीच वार्ता होगी और सहयोग के नए क्षेत्रों की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से भी मुलाकात करेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का आगरा दौरा

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आगरा के दौरे पर हैं। इस दौरान वह रविवार को शमशाबाद में स्थापित महाराणा प्रताप की 15 फीट ऊंची और 12 फीट चौड़ी प्रतिमा का अनावरण करेंगे।   इसके बाद वे किसान, जवान, महिला स्वाभिमान रैली को संबोधित करेंगे, जिसमें 50 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी को गोरखपुर दौरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के दौरे पर हैं। रविवार की शाम सीएम योगी वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में 700 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। इसमें रामगढ़ताल थाना, नगर निगम के पुराने भवन में बना संग्रहालय, स्पोर्ट्स कॉलेज में बहुउद्देशीय हॉल समेत कई बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। इसके पहले सीएम रविवार की सुबह एनेक्सी भवन में समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों पर संवाद करेंगे। स्पोर्ट्स कॉलेज से सीएम नगर निगम की 474 करोड़ की लागत की 174 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला है। यह मैच शाम 7;00 बजे से शुरू होगा। ग्रुप चरण में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed