{"_id":"5ff25d6b8ebc3e3fc5667d68","slug":"131-films-to-be-shown-at-26th-kolkata-film-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"26वें कोलकाता फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएंगी 131 फिल्में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
26वें कोलकाता फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएंगी 131 फिल्में
Mon, 04 Jan 2021 05:42 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 04 Jan 2021 05:42 AM IST
विज्ञापन
कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल - सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता में आठ से 15 जनवरी तक आयोजित किए जा रहे 26वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 131 फिल्में दिखाई जाएंगी। मंत्री अरूप बिस्वास ने कहा है कि सत्यजीत रे की फिल्म ‘अपुर संसार’ की ‘स्क्रीनिंग’ महोत्सव (केआईएफएफ) के उद्घाटन समारोह के दौरान की जाएगी।
विज्ञापन
राज्य के लोकनिर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री बिस्वास ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सात दिवसीय महोत्सव की शुरुआत दो दिग्गजों- सत्यजीत रे और सौमित्र चटर्जी को श्रद्धांजलि देने के साथ होगी। गौरतलब है कि रे की इस वर्ष जन्म शताब्दी है। चटर्जी का पिछले साल नवंबर में कोरोना के बाद की समस्याओं के चलते निधन हो गया था।
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों के दौरान महोत्सव के आयोजन में सक्रिय रूप से शामिल रहे बिस्वास ने कहा कि कुल 131 फिल्में शहर के विभिन्न सिनेमाघरों में दिखाई जाएंगी। इनमें नंदन और रवींद्र सदन भी शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इन फिल्मों में फीचर, लघु फिल्में और वृत्तचित्र शामिल होंगे। वार्षिक महोत्सव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा सत्यजीत रे स्मारक व्याख्यान, फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा द्वारा दिया जाएगा। इस वर्ष का विषय ‘मुख्यधारा के भारतीय सिनेमा में सामाजिक उत्तरदायित्व’ है।