{"_id":"5c84925abdec22144002d436","slug":"130-kg-man-taken-to-police-station-by-cops-on-cot","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब बेचने वाले 130 किलो के आरोपी को चलने में थी परेशानी, चारपाई पर बिठाकर थाने ले गई पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अवैध शराब बेचने वाले 130 किलो के आरोपी को चलने में थी परेशानी, चारपाई पर बिठाकर थाने ले गई पुलिस
Sun, 10 Mar 2019 09:58 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: अजय सिंह
Updated Sun, 10 Mar 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
गुजरात के अहमदाबाद में अवैध शराब बेचने वाले एक व्यक्ति को पुलिस चारपाई पर थाने लेकर गई है। दरअसल पुलिस को ऐसा इसलिए करना पड़ा क्योंकि आरोपी का वजन 130 किलो है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गुरुवार देर रात राजेंद्र नामक व्यक्ति के ठिकानों पर छापा मारा।
विज्ञापन
पुलिस को इस दौरान बड़ी मात्रा में शराब मिली। पुलिस के मुताबिक आरोपी का घर घनी बस्ती में है। वहां संकरी गलियों के कारण कोई वाहन नहीं पहुंच सकता। इस आरोपी को पहले भी पकड़ा जा चुका है। लेकिन वो सांस की बीमारी और मोटापे का हवाला देकर भाग गया था।
विज्ञापन
आरोपी ने कहा था कि वह चल नहीं सकता है। उसने पुलिस को कहा था कि आप चलिए मैं धीरे-धीरे आता हूं। कुछ दूर चलकर वह फरार हो गया। जिसके चलते पुलिस को ये तरीका अपनाना पड़ा।
विज्ञापन