फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   13 youths missing from Kerala killed in US biggest bomb attack

अमेरिका के सबसे बड़े बम हमले में मारे गए केरल से गायब 13 युवक

Wed, 19 Apr 2017 08:38 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Wed, 19 Apr 2017 08:38 AM IST
विज्ञापन
13 youths missing from Kerala killed in US biggest bomb attack

केरल से गायब हुए जिन भारतीय युवाओं के आईएस में शामिल होने का संदेह जाहिर किया गया था, उसकी पुष्टि मंगलवार को अफगानिस्तान की एक समाचार एजेंसी ने कर दी है। समाचार एजेंसी के मुताबिक, पिछले हफ्ते अफगास्तिान के अचिन में अमेरिका के सबसे बड़े गैर-परमाणु बम हमले में इनमें से 13 युवक मारे गए हैं। हालांकि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन


एनआईए का कहना है कि वह अभी मामले की जांच कर रही है। पिछले साल केरल से 21 महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के साजिशन गायब होने तथा उनके आईएस की शरण में चले जाने की आशंका जाहिर की गई थी।
विज्ञापन


समझा जाता है कि ये सभी ईरान के आईएस नियंत्रित क्षेत्र होते हुए अफगानिस्तान पहुंचे थे। तहरीक-ए-तालिबान से अलग हुए विलायत खोरासन गुट ने 2015 से ही अफगानिस्तान के लिए काम करना शुरू कर दिया था। ये सभी भारतीय इसी गुट में शामिल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनआईए मामले की जांच कर रही है

13 youths missing from Kerala killed in US biggest bomb attack

एनआईए मामले की जांच कर रही है और पिछले दो महीने के दौरान इनमें से दो लोग ड्रोन हमलों में मारे जा चुके हैं। इनके नाम मोहम्मद हफीजुद्दीन और मुर्शीद मोहम्मद हैं।

अफगानिस्तान समाचार एजेंसी ने एक विश्वस्त सूत्र के हवाले से कहा है कि सबसे बड़े बम हमले में 13 भारतीय भी मारे गए। एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि वे गायब हुए भारतीयों के परिजनों के संपर्क में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed